{"_id":"6691cd1919eed693b00d6436","slug":"in-the-name-of-halala-brother-in-law-kept-sexually-exploiting-her-bareilly-news-c-4-lko1018-438114-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हलाला के नाम पर जेठ करता रहा शारीरिक शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हलाला के नाम पर जेठ करता रहा शारीरिक शोषण
Sat, 13 Jul 2024 06:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 13 Jul 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
बरेली। हलाला के नाम पर विवाहिता का जेठ निकाह होने के बाद भी उसका शोषण करता रहा। महिला ने पति से शिकायत की तो उसने दोबारा तलाक दे दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कैंट थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने बताया कि उसका गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग था। प्रेमी के घरवाले दहेज में पांच लाख रुपये व बाइक मांग रहे थे। इस वजह से उसने शादी से मना कर दिया था। इसी बीच प्रेमी ने उसे बातों में फंसाकर उसके माता-पिता की ओर से जोड़े गए एक लाख रुपये मंगा लिए और उससे निकाह कर लिया। ससुराल पक्ष के लोग इससे खुश नहीं थे। वे उसे प्रताड़ित करने लगे। वर्ष 2021 में उसका पति दुबई चला गया।
वहां से उसने व्हाट्सएप मेसेज के जरिये तीन तलाक दे दिया। मामला थाने पहुंचा तो पीड़िता का उसके जेठ से हलाला कराकर 19 जुलाई 2022 को दोबारा निकाह करा दिया गया। निकाह होने के बाद भी जेठ उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जनवरी में उसने सारी बातें पति को बताई तो उसने दोबारा तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया। वह किराये के मकान पर रहने लगी। अब ससुराल पक्ष के लोग दोबारा हलाला कराने का दबाव बना रहे हैं।