फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   In the name of development, I will be able to investigate all the activities of the people.

विकास के नाम पर जनता से छल हुआ, सारे कामों की जांच कराऊंगा

Sun, 03 Dec 2017 01:51 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Sun, 03 Dec 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
In the name of development, I will be able to investigate all the activities of the people.
उमेश्‍ा गाौतम
नए मेयर उमेश गौैतम ने बधाइयों के बीच पहले ही दिन नगर निगम के अफसरों को बुलाकर उन्हें अपना विजन समझा दिया। कहा, शहर में काम दिखाई देना चाहिए। महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी हमारी है। इसके लिए शहर के कुछ स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लग चुके हैं, बाकी स्थानों पर जल्द ही लगवाने हैं। हमें हर वर्ग के लोगों का वोट मिला है। मुस्लिम युवाओं और महिलाओं ने विकास के नाम पर भाजपा को वोट दिया है। बिना भेदभाव के काम होगा। इसी महीने शहर में आपको बदलाव दिखने लगेगा। डॉ. आईएस तोमर के कार्यकाल में कराए गए कामों की जांच भी होगी। जरूरत पड़ी तो सीबीआई को मामला भिजवाया जाएगा। नए मेयर से अमर उजाला ने इन्हीं तमाम मुद्दों  पर बात की। पेश है बातचीत के प्रमुख अंश- 
विज्ञापन

0 आपकी जीत में कौन सी रणनीति काम आई। बरेली के मतदाताओं ने आपको ही क्यों वोट दिया और कामयाबी की सबसे बड़ी वजह क्या रही?
जिसका संकल्प पक्का हो, जीतता वही है। 17 साल से शहर की जनता त्रस्त थी। अपनी बात कहक र हम हर वर्ग का वोट पाने में कामयाब रहे। भ्रष्टाचार मुक्त निगम बनाने और विकास के लिए युवाओं ने हमें वोट किया है। 
विज्ञापन

0 शहर की मुख्य समस्याएं क्या हैं? कब से इनका समाधान होना शुरू होगा? प्राथमिकता क्या है और कब से काम शुरू कराएंगे?  
टैक्स की समस्या का समाधान कराना है। छह महीने में कुतुबखाना इलाके में मल्टीनेशनल पार्किंग बनाकर शहर के नागरिकों को जाम से राहत देनी है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए शहर के सारे स्कूल कॉलेजों समेत मुख्य इलाके सीसीटीवी कै मरों की नजर में रहेंगे। ट्रैफिक, सीवर, सड़कों और जलभराव की समस्या पर एक साथ काम करके इन्हें साल भर में निपटाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

0 आपके टिकट को लेकर भाजपा में काफी उथल-पुथल मची रही। आखिर आपको ही टिकट क्यों मिला, जबकि कई कैडर वाले नेता टिकट मांग रहे थे? 
भाजपा नेतृत्व को मुझ पर भरोसा था। संगठन को लगा की मैं ही चुनाव जीत सकता हूं। पार्टी से इंटरनल रिपोर्ट भी मेरे पक्ष में रही। इसलिए मुझ पर ही संगठन ने भरोसा किया। जनप्रतिनिधि भी मेरे साथ थे। सभी का धन्यवाद करता हूं।
0 आपको मुस्लिम वोट भी काफी मिला है, इसका आधार क्या रहा? मुस्लिम महिलाओं ने भी आपके पक्ष में वोटिंग की। उनका वोट पाने को आपने कौन सा फार्मूला अपनाया? 
मुस्लिम युवाओं ने विकास के लिए भाजपा को वोट दिया है। शहर का विकास तो हिंदू-मुस्लिम देखकर नहीं होता है। सड़कें बनेंगी तो सभी को फायदा होगा। मुस्लिम महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तलाक को लेकर उठाए गए कदम से प्रभावित होकर भाजपा को वोट दिया है।

0 भाजपा के ही कुछ रिटायर होने वाले नेताओं में आपके मेयर बनने से बैचेनी है। इस पर आपका क्या कहना है?
ऐसा मुझे तो नहीं लगता है। मुझे सबका साथ मिला है। संघ की रणनीति ने मुझे मेयर की कुुर्सी तक पहुंचाने का काम किया है। 
0 क्या डॉ. तोमर के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की जांच होगी? भाजपा नेताओं की तरफ से इस तरह की खबरें आ रही हैं।
पिछले कई सालोें में विकास के नाम पर जनता के साथ छल हुआ है। ऐसे सभी कामों की जांच कराई जाएगी। जरूरत पड़ी तो सीबीआई से जांच कराने की के लिए भी पैरवी करेंगे। 
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed