{"_id":"59f4e6c64f1c1b68678b83d1","slug":"in-the-last-round-of-mayor-ticket-fight-in-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में मेयर टिकट की लड़ाई अंतिम दौर में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा में मेयर टिकट की लड़ाई अंतिम दौर में
बरेली।
Updated Sun, 29 Oct 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
बीजेपी की बैठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भाजपा में मेयर टिकट की लड़ाई अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। 37 दावेदारों में करीब 30 छंटनी में बाहर हो चुके हैं। पहले हाईकमान को पांच दावेदारों का पैनल भेजने की चर्चा थी लेकिन ब्रज क्षेत्र के एक बड़े पदाधिकारी के अलावा निकाय चुनाव के सह प्रभारी भी अब पैनल में सिर्फ तीन नाम शामिल करने की बात कर रहे हैं। रविवार को निकाय चुनाव प्रभारी पंकज सिंह बरेली में होंगे। वह यहां रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में पार्टी पदाधिकारियों के साथ टिकट दावेदारों के नामों पर मंथन करेंगे। इसी दौरान तीन नाम तय किए जाएंगे।
बनारस के पूर्व मेयर रह चुके और बरेली मेें निकाय चुनाव के सह प्रभारी बनाकर भेजे गए कौशलेंद्र शनिवार को भी टिकट के कई दावेदारों से मिले और उनसे बरेली की समस्याओें के बारे में जानकारी ली। टिकट दावेदारों में धाकड़ नेता सह प्रभारी से मिलने नहीं गए लेकिन दो डॉक्टर दावेदारों ने मिलकर अपनी बात जरूर रखी। इनमें एक डॉक्टर संघ के कृपा पात्र थे। कद्दावर मंत्री से आशीर्वाद प्राप्त होम्योपैथिक डॉक्टर ने भी अपने मन की बात सह प्रभारी के सामने रखी। ब्रज क्षेत्र के दिग्गज पदाधिकारी समेत किसी भी दावेदार ने सह प्रभारी के समक्ष अपनी खूबी बयां करने में कोर कसर नहीं रखी। कद्दावर मंत्री के चहेते एक और टिकट दावेदार संगठन से जुड़े होने की वजह से पड़ोसी जिले में चले गए थे। सह प्रभारी ने किसी भी दावेदार को ठोस आश्वासन नहीं दिया। इतना जरूर कहा कि प्रभारी पंकज सिंह रविवार को बरेली पहुंच रहे हैं। स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों के साथ मंथन कर कमजोर दावेदार बाहर किए जाएंगे। तीन नाम बचेंगे, उनमें से किसी एक को प्रत्याशी बनाने की घोषणा तीन नवंबर तक कर दी जाएगी।