फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   In the language of colors... the market tells a new story

Bareilly News: रंगों की जुबानी... बाजार कह रहा नई कहानी

Tue, 20 Oct 2026 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 20 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
In the language of colors... the market tells a new story
बरेली। दिवाली का पर्व नजदीक आते ही रंगों का बाजार गुलजार होने लगा है। अपने आशियाने को नया लुक देने के लिए लोग पसंद के रंग और पेंट की खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में इस बार प्लास्टिक इमल्शन, लग्जरी और अल्ट्रा लग्जरी पेंट की मांग अधिक है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनियां भी कई तरह के ऑफर दे रही हैं।
विज्ञापन

व्यापारी अंकुर ने बताया कि एक समय था, जब घरों की पुताई के लिए चूने और डिस्टेंपर का इस्तेमाल अधिक होता था, लेकिन अब इनकी जगह प्लास्टिक पेंट और इमल्शन ने ले ली है। ग्राहक अब ऐसे पेंट पसंद कर रहे हैं, जो लंबे समय तक टिके और आसानी से साफ भी हो जाएं। प्लास्टिक इमल्शन पेंट की खासियत यह है कि इसकी सतह को कपड़े से साफ किया जा सकता है। इससे बार-बार पुताई कराने की जरूरत भी कम होती है।
विज्ञापन

कंप्यूटर की मदद से ग्राहकों को अपनी पसंद के रंगों के कई विकल्प मिल रहे हैं। प्रीमियम और इकोनॉमी क्वालिटी के साथ लग्जरी पेंट भी बाजार में उपलब्ध हैं। लग्जरी पेंट पर कंपनियां सात से 10 साल तक की वारंटी दे रही हैं। कंपनियों के ऑफर भी ग्राहकों को लुभा रहे हैं। कुछ उत्पादों पर एक बाल्टी के साथ दो लीटर पेंट मुफ्त दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेटेलिक टेक्सचर और वॉलपेपर का बढ़ा आकर्षण
घर की सजावट को खास बनाने के लिए मेटेलिक टेक्सचर की मांग भी बढ़ रही है। ग्राहक खासतौर पर कमरे की एक दीवार पर इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके अलावा रस्टिक और सुपर फाइन वैरायटी भी पसंद की जा रही हैं। बाजार में अलग-अलग डिजाइन के वॉलपेपर और स्टेंसिल भी उपलब्ध हैं।


दिवाली के देखते हुए पेंट का काम अच्छा चल रहा है। कंपनियों ने कई आकर्षक रंग ग्राहकों के लिए लेकर आई है, जिन्हें लोग पसंद कर रहे है। - संजीव गुप्ता, पेंट कारोबारी

मजदूरी खर्च ज्यादा होने के कारण ग्राहक का रुझान महंगे पेंट की ओर ज्यादा है। वॉल पेपर को भी ग्राहक पसंद कर रहे हैं। - ओमवीर, पेंट कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed