फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   In the joy of Eid, the prices are bypassed, the buyers are flocking

Bareilly News: ईद की खुशी में कीमतें दरकिनार, उमड़ रहे खरीदार

Tue, 18 Apr 2023 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
In the joy of Eid, the prices are bypassed, the buyers are flocking
बरेली। सप्ताहभर बाद मनाई जाने वाली ईद की तैयारियों को लेकर बाजार में चहल-पहल बढ़ने लगी है। हालांकि तमाम सामान की कीमतें इस बार बढ़ी हुई हैं, मगर ईद की खुशी में कीमतें दरकिनार कर लोग जरूरत के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। न सिर्फ सिवईं, बल्कि कपड़े, जूते और शृंगार के सामान की जबरदस्त मांग है। कारोबारी इस बार पिछली दफा की अपेक्षा दस फीसदी ज्यादा कारोबार की उम्मीद जता रहे हैं।
विज्ञापन

सुबह से ही बाजारों में जरूरी सामानों की खरीदारी का दौर शुरू हो जाता है। दोपहर में तेज धूप के चलते कुछ देर तक सन्नाटा रहता है, मगर शाम चार बजे के बाद फिर से खरीदारी शुरू हो जाती है। बरेली मर्चेंट एसोसिएशन के प्रभारी जफर बेग के अनुसार कपड़ों, सिवईं, शृंगार के सामान, जूता-चप्पल आदि की कीमतों में उछाल है, मगर लोग जरूरत मुताबिक खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

सिवईं के दाम में करीब आठ फीसदी की बढ़त
श्यामगंज स्थित विक्रेता शहनवाज के मुताबिक सिवईं के दाम में पिछले साल के सापेक्ष इस बार करीब आठ फीसदी की बढ़त है। इमामी सिवईं 90 से 120 रुपये प्रति किलोग्राम, लच्छेदार सिवईं 120 से 150 रुपये, बनारसी सिंवई 150 से 180 रुपये, भुनी सिवईं 120 से 140 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही है। गुणवत्ता के अनुसार कीमतों कम या ज्यादा भी हो सकती हैं। पटना फैनी, दूध फैनी की भी खूब मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूती और रेशमी टोपी की ज्यादा मांग
बाजार में रेशमी और सूती टोपियों की भरमार है। सबसे अधिक सफेद टोपी फिर काली टोपी की मांग होती है। सूती टोपी को खास तवज्जो मिल रही है। लिहाजा इसकी कीमत भी ज्यादा है। बाजार में 35 से लेकर 500 रुपये तक की टोपियां हैं। गर्मी काे देखते हुए महीन जालीदार टोपियां भी बाजार में हैं। इनकी कीमत 35 रुपये से शुरू है।
रौनक के साथ बढ़ रही चूड़ियों की खनक
बाजार फिरोजाबादी चूड़ियों से भरा पड़ा है। 20 रुपये दर्जन से लेकर 500 रुपये दर्जन तक की चूड़ियां बाजार में उपलब्ध हैं। रंग-बिरंगे कंगन, कपड़ों के हिसाब से चूड़ियों का सेट बाजार में उपलब्ध है। दुकानदार फिरोज के मुताबिक ईद पर कारोबार बढ़ जाता है। इसके हिसाब से वैरायटी मंगा ली जाती हैं। सूट में कॉटन, जार्जेट, नेट, सिल्क, शिफॉन की मांग ज्यादा है। पटियाला सूट, पंजाबी सूट, लखनवी सूट की भी मांग है।

इत्र से महक रहा बाजार
ईद के लिए जन्नतुल फिरदौस, अतरकोल, मोहर गुलाल, मैग्नेट, कन्नौजिया इत्र बाजार में उपलब्ध है। इसकी कीमत 10 रुपये से एक हजार तक है। जाहिद हुसैन ने बताया कि ईद के नमाज में इत्र लगाने का विशेष महत्व है। लिहाजा, बेहतर से बेहतर इत्र की मांग है। शमशेर के मुताबिक कुर्ते में लिनेन कॉटन, लखनऊ के चिकेन कुर्ते की मांग है। हैंडवर्क वाले सफेद कुर्ते भी पसंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed