{"_id":"6a15fe7183e8ca513b0ab27e","slug":"in-the-case-of-1000-kva-transformer-explosion-the-je-was-saved-bareilly-news-c-4-bly1053-892927-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 1000 केवीए ट्रांसफार्मर फुंकने के मामले में जेई को बचा गए जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 1000 केवीए ट्रांसफार्मर फुंकने के मामले में जेई को बचा गए जिम्मेदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। किला उपकेंद्र में दो दिन पहले 1000 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने के मामले में जिम्मेदारों ने जेई को बचा दिया है। कार्रवाई के नाम पर तबादला बहेड़ी कर दिया गया है। हालांकि, विद्युत निगम के चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल के स्पष्ट निर्देश हैं कि ट्रांसफार्मर फुंकने पर लापरवाह जेई, एसडीओ से वसूली की जाए और उनके निलंबन की कार्रवाई की जाए।
सुधार के नाम पर किला उपकेंद्र का भार भी बढ़ाया गया था, लेकिन तापमान 41 डिग्री के पार होने के साथ दावे धराशायी हो गए। रविवार रात किला उपकेंद्र में लगा 1000 केवी का ट्रांसफार्मर ओवरलोडिंग के कारण फुंक गया। उपकेंद्र की जिम्मेदारी जेई कृष्णकांत की थी। ट्रांसफार्मर पर भार बढ़ने के बाद भी कोई उपाय नहीं किए गए और हजारों उपभोक्ताओं को रात भर अंधेरे में रहना पड़ा।
कार्रवाई के नाम पर जेई का तबादला कर दिया गया है। दूसरी ओर जिम्मेदार अभियंता ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाकर भूल जा रहे हैं। मानसिक अस्पताल के पास सप्ताह भर पहले ट्रांसफार्मर फुंका था। यहां ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। इससे सड़क संकरी हो गई है। कुतुबखाना, बड़ा बाजार में भी ट्रॉली ट्रांसफार्मर से काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शहरी क्षेत्र में विद्युत निगम के पास 26 ट्रॉली ट्रांसफार्मर हैं। उनमें से पांच का इस्तेमाल किया जा रहा है। ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण आपूर्ति बाधित न हो इसको लेकर अभियंताओं को सख्त हिदायत दी गई है।