फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IMC chief Maulana Tauqeer will go to Sambhal and arrest him

आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर संभल जाकर देंगे गिरफ्तारी

Thu, 20 Feb 2020 10:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
IMC chief Maulana Tauqeer will go to Sambhal and arrest him
मौलाना तौकीर रजा - फोटो : अमर उजाला

बरेली से काफिले के साथ होंगे रवाना, मुरादाबाद मंडल के लोग भी होंगे शामिल
विज्ञापन


संविधान की रक्षा के लिए उठाई जा रही आवाज को न दबने देने का किया फैसला


बरेली। इत्तेहादे मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) मुखिया मौलाना तौकीर रजा खां पर संभल में एफआईआर दर्ज होने के विरोध की रूपरेखा तय करने के लिए गुरुवार को पार्टी की अहम बैठक हुई। इसमें बरेली, मुरादाबाद मंडल के पदाधिकारियों के अलावा मोअज्जिज लोग शामिल हुए। इस दौरान तय किया कि मौलाना तौकीर संभल में ही गिरफ्तारी देंगे। वह बरेली सेे काफिले के साथ संभल जाएंगे। गिरफ्तारी देने की तारीख बाद में घोषित की जाएगी। यह भी कहा गया कि संविधान की रक्षा के लिए उठाई जा रही आवाज को दबाया नहीं जा सकता, चाहे एक नहीं एक हजार मुकदमे सरकार लिखवा दे।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता डॉ. नफीस खान की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला लिया गया गया कि सीएए, एनआरसी और एनपीआर का विरोध जारी रहेगा। पार्टी मुखिया मौलाना तौकीर के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट पर चर्चा करते हुए कहा गया कि उन पर यह आरोप लगाया गया है कि उन्होंने सांविधानिक पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ गलत भाषा का इस्तेमाल किया है, लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री भी को सांविधानिक पद पर आसीन हैं, उनको आतंकवादी कहने वालों पर मुकदमा क्यों नहीं दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कहा गया कि शांति पूर्वक विरोध दर्ज कर रहीं महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की जा रही है। उनके आंदोलन स्थल को आतंक का अड्डा कहा जा रहा है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। सेकुलर अवाम को अपमानित किया जा रहा है। मुकदमे लिखकर उनका दमन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री धरनों को संयोग या प्रयोग कहकर संबोधित करते हैं। अब काले कानून के विरोध में बरेली और संभल में दर्ज मुकदमे संयोग हैं या प्रयोग। इस पर उंगली उठ रही है, इस पर सरकार को जवाब देना होगा। विरोध की आवाज को मुकदमों से नहीं कुचला जा सकता। इसके खिलाफ भी संघर्ष किया जाएगा। बैठक में यह फैसला किया गया कि आईएमसी मुखिया संभल जा कर गिरफ्तारी देंगे। वह यहां से संभल के लिए काफिले के साथ रवाना होंगे। इसमें सभी धर्मों के लोग शामिल होंगे। काफिले में रामपुर, मुरादाबाद के लोग भी रहेंगे। मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी ने बताया कि गिरफ्तारी देने की तारीख बाद में घोषित की जाएगी। बैठक में प्रदेश प्रभारी जुनेद रजा खां, मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष बाबू शराफत खां, रामपुर के शुएब, पीलीभीत के यूसुफ मलिक, बदायूं के अरशद बाबा, बरेली के नदीम खान, अफजाल बेग, सलीम खान, शाहनवाज खान, साजिद सकलैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed