फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IMA election

आईएमए चुनाव- डॉक्टर ने दिए उपस्थिति के सबूत, उपाध्यक्ष पद के नौ हुए दावेदार

Tue, 17 Sep 2019 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
IMA election
बरेली। आईएमए चुनाव में नाम वापसी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सेंट्रल काउंसिल से दो डॉक्टरों ने नाम वापस ले लिए हैं। वहीं, उपस्थिति के सबूत दिखाने पर उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ. संजीव कुमार का नामांकन वैध कर दिया गया है और अब उपाध्यक्षी के नौ दावेदार हो गए हैं। नाम वापसी की प्रक्रिया 18 सितंबर तक चलेगी और 22 सितंबर को चुनाव होंगे।
विज्ञापन

आईएमए चुनाव में सचिव पद के लिए डॉ. राजीव गोयल का नाम फाइनल हो चुका है। वहीं, अध्यक्ष पद के लिए डॉ. डीपी गंगवार, डॉ. मनोज कुमार अग्रवाल, डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल और मौजूदा सचिव डॉ. विनोद पागरानी मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए 13 नामांकन कराए गए थे, इनमें से पांच नामांकन निरस्त हो गए थे। उपस्थिति कम होने के चलते इसमें एक नामांकन डॉ. संजीव कुमार का भी निरस्त हुआ था। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. रवीश अग्रवाल ने बताया, डॉ. संजीव ने उपस्थिति के सबूत दिए हैं। इसके बाद उनका नामांकन वैध कर दिया गया है। अब उपाध्यक्ष पद के नौ दावेदार हो गए हैं। वहीं, कोषाध्यक्ष पद के लिए डॉक्टर मैदान में डटे हैं। सेंट्रल काउंसिल के लिए 25 दावेदारों के नामांकन वैध पाए गए थे, जिनमें से दो ने नाम वापस ले लिए हैं। अन्य पदों पर नाम वापसी कराने को डॉक्टर अभी जोड़तोड़ में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed