{"_id":"5ddc24d78ebc3e54aa6b26ae","slug":"illness-by-zatroffa-bareilly-news-bly385458370","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेट्रोफा के बीज खाने से 15 बच्चे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेट्रोफा के बीज खाने से 15 बच्चे बीमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंडा (शाहजहांपुर)। बंडा इलाके के ढुकरी बुजुर्ग प्राथमिक विद्यालय में खेलते समय बच्चों ने मूंगफली जैसा स्वाद आने पर जेट्रोफा (रतनजोत) के बीज खा लिए, जिससे 15 बच्चों की हालत बिगड़ गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत में सुधार है। घटना की सूचना मिलने ही प्रशासन में खलबली मच गई। एसडीएम और सीओ ने मौके पर जाकर स्कूल के टीचरों और अन्य बच्चों से बातचीत की।
ढुकरी बुजुर्ग गांव के ग्रामीणों के मुताबिक रोज की तरह सोमवार को भी प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक अजय कुमार देर से स्कूल पहुंचे। शिक्षकों के न होने से 15-20 बच्चे खेलते हुए स्कूल से बाहर कुछ दूर चले गए और वहां खड़े जेट्रोफा के बीज खा लिए। इसके बाद जब शिक्षण कार्य शुरू हुआ तो बच्चे उल्टियां करने लगे। प्रधानाध्यापक ने अभिभावकों को सूचना और बच्चों से पूछताछ की उन्होंने स्कूल के पीछे खड़े जेट्रोफा के बीज खाने की बात बताई।
बच्चों की हालत बिगड़ती देख प्रधानाध्यापक और ग्रामीण घबरा गए। एंबुलेंस बुलाकर बच्चों को बंडा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसडीएम सौरभ भट्ट, सीओ प्रवीण कुमार, बीईओ शत्रुघ्न सरोज अस्पताल पहुंचे। सीएचसी प्रभारी मनोज मिश्रा ने बताया कि बच्चों की हालत में सुधार है, लेकिन एहतियातन जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल पहुंचने पर बीएसए राकेश कुमार सिंह और सीएमओ डॉ. आरपी रावत भी बच्चों को देखने पहुंचे।