फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ijaz friends must now face in Bareilly

अब बरेली में दोस्तों से होगा इजाज का सामना

Sat, 05 Dec 2015 01:30 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 05 Dec 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
Ijaz friends must now face in Bareilly
बरेली। पाकिस्तानी जासूस इजाज का उसके बरेली के परिचितों से शनिवार या रविवार को आमना सामना हो सकता है। रिमांड पर लिए गए जासूस को एसटीएफ छानबीन के वास्ते यहां ला रही है। एसटीएफ यहां उससे कई राज उगलवाने की कोशिश में है, क्योंकि उसका सबसे अहम टारगेट बरेली ही था।
विज्ञापन

प्रेमनगर इलाके के दीवानखाना में रह रहा पाकिस्तानी जासूस इजाज पिछले दिनों एसटीएफ के हत्थे चढ़ा था। उसकी गिरफ्तारी मेरठ से दिखाई गई थी। इस समय इजाज रिमांड पर है। पुलिस ने उसे मेरठ के सदर बाजार थाने में रखा है और उससे तमाम पहलुओं पर जांच की जा रही है। चूंकि इजाज बरेली के प्रेमनगर के दीवानखाना में रहता था, इसलिए यहां से अहम जानकारियां उससे मिल सकती हैं। इसी कारण पुलिस उसे रिमांड के दौरान यहां लाकर पूछताछ करेगी। सूत्रों के मुताबिक यहां उसके परिचित लोगों से आमना सामना भी कराया जाएगा। इजाज जिन लोगों के संपर्क में था और फोन आदि से बातचीत करता था, उनकी कॉल डिटेल के साथ सूची बना ली गई है। इजाज के यहां पहुंचते ही इन लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन


भाई के फेसबुक अकाउंट ‘किंग’ से भेजता था सूचना
बरेली। पाकिस्तानी जासूस इजाज अपने भाई के फेसबुक अकाउंट  पर ‘किंग’ से जासूसी करता था। बरेली और मेरठ समेत आसपास के इलाकों से वह जो भी सूचनाएं संकलित करता था, वह भाई के फेसबुक अकाउंट से अपने आकाओं के भेजता था। अब एसटीएफ इस अकाउंट से जुडे़ लोगों के बारे में भी छानबीन में लग गई है। पूछताछ के लिए इनकी भी सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी के फेसबुक पर इजाज के भाई के पाकिस्तान के नेताओं के फोटो तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां हैं। उसी से जुड़े लिंक के आधार पर केंद्रीय खुफिया एजेंसियों महत्वपूर्ण जानकारियां जुटा रहीं हैं। कई महत्वपूर्ण मामले भी खुले हैं जिनके आधार पर गहनता से पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed