फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ignoring traffic police, e-rickshaws running even on restricted routes

Bareilly News: ट्रैफिक पुलिस की अनदेखी, प्रतिबंधित रूटों पर भी दौड़ रहे ई-रिक्शा

Mon, 05 Feb 2024 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 05 Feb 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Ignoring traffic police, e-rickshaws running even on restricted routes
बरेली। शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रतिबंधित किए गए रूटों पर फिर से ऑटो और ई-रिक्शा दौड़ने लगे हैं। इस कारण वहां फिर से जाम लगने लगा है। रविवार को अवकाश के साथ मौसम भी खराब रहा। इसके बाद भी जाम की समस्या बनी रही।
विज्ञापन

शहर में ऑटो और ई-रिक्शा को व्यवस्थित करने की कवायद परवान नहीं चढ़ पा रही है। छह माह पहले कलर कोडिंग के मुताबिक ऑटो, ई-रिक्शा के संचालन के लिए छह रूट तय किए गए थे। यह कवायद आगे नहीं बढ़ सकी तो दिसंबर के पहले सप्ताह में ट्रैफिक पुलिस ने किला क्रॉसिंग से साहूकारा, कुतुबखाना चौराहे से आलमगिरीगंज, शिवाजी चौराहे से साहू गोपीनाथ स्कूल, चौकी चौराहे से कलक्ट्रेट गेट, सर्किट हाउस चौराहे से चौकी चौराहे तक इनके आवागमन को प्रतिबंधित कर दिया था।
विज्ञापन

कुछ दिन तक पाबंदी का असर दिखा, लेकिन धीरे-धीरे सब पुराने ढर्रे पर आने लगा। कुतुबखाना चौराहे से आलमगिरीगंज और शिवाजी चौराहे से साहू गोपीनाथ स्कूल तक ऑटो, ई-रिक्शा फिर से दौड़ने लगे हैं। इधर, ट्रैफिक पुलिस की अनदेखी के कारण श्यामगंज और सेटेलाइट बस अड्डे के पास जाम की समस्या फिर से गंभीर होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed