{"_id":"5fda57d58ebc3e3bb35645aa","slug":"if-you-want-to-be-healthy-adopt-cleanliness-bareilly-news-bly430338429","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘स्वस्थ रहना है तो सफाई को अपनाएं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘स्वस्थ रहना है तो सफाई को अपनाएं’
विज्ञापन
आईवीआरआई
- फोटो : सोशल नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएआरआई में स्वच्छता पखवाड़े के पहले दिन स्टाफ को दिलाई साफ-सफाई की शपथ
विज्ञापन
बरेली। केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई) परिसर में बुधवार को स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। पहले दिन लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाने के साथ स्टाफ को भी स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
संस्थान के कार्यकारी निदेशक डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि स्वस्थ रहना है तो साफ-सफाई को जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाना होगा। स्वच्छता पखवाड़े में पर्यावरण प्रदूषण, शुद्ध पेयजल के महत्व, कोरोना पर नियंत्रण के उपायों समेत कई बिंदुओं पर विशेषज्ञों के व्याख्यान कराए जाएंगे। इसके साथ ‘मेरा गांव-मेरा कार्यक्रम’ के तहत डंडिया नवाबगंज में किसान गोष्ठी और गांव लालपुर में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम समन्वयक प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक विश्वास ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के निर्देशों और स्वच्छता पखवाड़ा की कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। डॉ. सिम्मी तोमर ने साफ-सफाई के लिए जागरूक किया। इस मौके पर प्रधान वैज्ञानिक डॉ. चंद्रदेव, डॉ. दिव्या, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी कैलाश चंद्र, सहायक प्रशासनिक अधिकारी गोपाल दत्त मैनाली आदि मौजूद रहे।