{"_id":"6150cb8f8ebc3e0a0c3bae63","slug":"if-you-are-a-doctor-then-you-will-not-do-auspicious-work-in-pitru-paksha-bareilly-news-bly460930547","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर हैं तो क्या... पितृ पक्ष में नहीं करेंगे शुभकर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर हैं तो क्या... पितृ पक्ष में नहीं करेंगे शुभकर्म
विज्ञापन
आईएमए में गोष्ठी को संबोधित करते डॉ. जीएस खंडूजा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिष्ठापन समारोह के बाद नए अध्यक्ष डॉ. विमल ने कार्यभार संभालने से किया इनकार
विज्ञापन
अब एक अक्तूबर से शुरू होगा आईएमए की नई कार्यकारिणी का कार्यकाल
बरेली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की नई टीम को जिम्मेदारी सौंपने के लिए रविवार को आईएमए हाल में आम सभा और अधिष्ठान समारोह का आयोजन हुआ। हालांकि, पितृपक्ष की वजह से पूर्व निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. विमल भारद्वाज ने कार्यभार संभालने में असमर्थता जाहिर कर दी। उन्होंने पितृपक्ष के बाद कार्यभार संभालने की बात कही है।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार रात आठ बजे आईएमए हाल में समारोह की शुरुआत हुई। अध्यक्ष डॉ. मनोज अग्रवाल ने पिछले साल भर के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्य और उससे संबंधित रिपोर्ट की जानकारी दी। कम्युनिटी सर्विस कमेटी, साइंटिफिक कमेटी, बिल्डिंग कमेटी, स्पोर्ट्स कमेटी आदि कमेटी के पदाधिकारियों ने अपने कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। कोरोना महामारी के बावजूद दायित्वों के निर्वहन करने पर उनके प्रयास को सभी ने सराहा। सचिव डॉ. अतुल श्रीवास्तव ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। नई टीम को और बेहतर कार्य करने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
डॉ. विमल भारद्वाज ने बताया कि पितृपक्ष के चलते नई टीम के अधिष्ठापन की प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकी है। नियमानुसार एक अक्तूबर से नई कार्यकारिणी का कार्यकाल शुरू हो जाएगा, लेकिन वह अपनी टीम के साथ आठ अक्तूबर को अधिष्ठापन समारोह आयोजित कर कार्यभार ग्रहण क रने की औपचारिकता पूरी करेंगे। बताया कि अध्यक्ष द्वारा कॉलर पहनाना और शक्तियों का हस्तांतरण भी आठ अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
म्यूजिकल नाइट का लिया लुत्फ
कार्यक्रम के दौरान म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया गया। इसमें सभी चिकित्सकों ने बढ़चढ़र हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान निर्वाचित सचिव डॉ. मुरलीधर छाबड़िया, कोषाध्यक्ष डॉ. आदित्य माहेश्वरी, उपाध्यक्ष डॉ. आरके सिंह, डॉ. मनोज हिरानी समेत डॉ. गौरव गर्ग, पूर्व अध्यक्ष डॉ. रवीश अग्रवाल, डॉ. आईएस तोमर, डॉ. खंडूजा, डॉ. अनूप आर्या, डॉ. सुदीप सरन, डॉ. रुचि श्रीवास्तव, डॉ. भावना अग्रवाल, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. सत्येंद्र आदि चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
अब एक अक्तूबर से शुरू होगा आईएमए की नई कार्यकारिणी का कार्यकाल बरेली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की नई टीम को जिम्मेदारी सौंपने के लिए रविवार को आईएमए हाल में आम सभा और अधिष्ठान समारोह का आयोजन हुआ। हालांकि, पितृपक्ष की वजह से पूर्व निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. विमल भारद्वाज ने कार्यभार संभालने में असमर्थता जाहिर कर दी। उन्होंने पितृपक्ष के बाद कार्यभार संभालने की बात कही है।