फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   If we avoided science and social science, then mathematics questions confused us.

Bareilly News: विज्ञान व सामाजिक विज्ञान से बचे तो गणित के प्रश्नों ने उलझाया

Sat, 10 Aug 2024 05:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 10 Aug 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
If we avoided science and social science, then mathematics questions confused us.
आयुष वाजपेयी
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा एलीमेंट्री एजूकेशन (यूपी डीएलएड) प्रथम सेमेस्टर 2023 तथा की परीक्षाओं के दूसरे दिन शुक्रवार को तीन विषयों के पेपर हुए। पहली पाली में विज्ञान, दूसरी में गणित और तीसरी पाली में सामाजिक विज्ञान विषय का पेपर संपन्न हुआ। परीक्षा केंद्र से निकले छात्र-छात्राओं ने बताया कि गणित के पेपर ने थोड़ा उलझाया, विज्ञान व सामाजिक विज्ञान के पेपर सरल रहे। शहर में जीआईसी व इस्लामिया इंटर कॉलेज में यूपी डीएलएड की परीक्षा के लिए केंद्र बनाए गए हैं। दोनों ही केंद्रों पर दूसरे दिन के पेपरों में कुल 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डीआईओएस व डायट प्राचार्य हरिवंश कुमार ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक जीआईसी प्रधानाचार्य अनिल कुमार और इस्लामियां इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य अयूब खां की देखरेख में परीक्षाएं संपन्न कराई जा रही हैं। जीआईसी केंद्र पर पंजीकृत 500 में आठ तथा इस्लामियां इंटर कॉलेज के केंद्र पर पंजीकृत 272 में चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सचल दल, पर्यवेक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया।
विज्ञापन




विज्ञान व सामाजिक विज्ञान के पेपर काफी सरल रहे। जैसा सोचा था उससे भी अच्छा पेपर हो गया। लेकिन गणित के पेपर में कुछ सवालों ने उलझा दिया, हालांकि पेपर पूरा हल करके आए हैं। - आयुष वाजपेयी, परीक्षार्थी
विज्ञापन



गणित का पेपर जरूर थोड़ा कठिन था, बाकी दोनों विषयों में विज्ञान व सामाजिक विज्ञान का पेपर अपेक्षाकृत ज्यादा सरल रहा। इसलिए मुझे पेपरों को हल करने में कोई दिक्कत नहीं हुई। - अभय सिंह, परीक्षार्थी

आयुष वाजपेयी

आयुष वाजपेयी

आयुष वाजपेयी

आयुष वाजपेयी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed