फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   If we adopt Haryana model then we will get better players says Boxer Vijender Singh

UP: हरियाणा मॉडल अपनाएं तो निकलेंगे बेहतर खिलाड़ी, बरेली में बोले ओलंपिक पदक विजेता विजेंद्र सिंह

Tue, 14 Jan 2025 01:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 14 Jan 2025 01:41 PM IST
सार

ओलंपिक पदक विजेता विजेंद्र सिंह ने कहा कि हम खिलाड़ी हैं, खेल में भी रोज सीखते हैं और सियासत में भी। उन्होंने राजनीति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना प्रेरणास्रेात बताया। 

विज्ञापन
If we adopt Haryana model then we will get better players says Boxer Vijender Singh
ओलंपिक पदक विजेता विजेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओलंपिक पदक विजेता और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित विजेंद्र सिंह ने बताया कि देश में बॉक्सिंग सहित दूसरे खेलों में भी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। ओलंपिक जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं में पदक हासिल कर रहे हैं। उन्होंने हरियाणा से हमेशा ही बेहतरीन खिलाड़ी आए हैं। ऐसे ही अगर हर राज्य अपने खिलाड़ियों को उचित मार्गदर्शन दें और खेल की सुविधाएं मुहैया कराएं तो और अच्छे खिलाड़ी मिल सकते हैं। 

विज्ञापन


विजेंद्र सिंह सोमवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में आयोजित आठवीं एलीट पुरुष राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में विजेताओं को सम्मानित किया। विजेंद्र ने बताया कि देश के छोटे-छोटे सेंटरों पर खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देने का प्रयास किया जा रहा है। बॉक्सिंग संघ भी खिलाड़ियों को निखारने का प्रयास कर रहा है। बरेली में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित कर लोगों को इस खेल से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि आधुनिक दौर में खिलाड़ियों के पास बेहतर प्रशिक्षक व संसाधन मौजूद हैं। साथ ही बॉक्सिंग के दौरान चोटों से बचाव के लिए अब कई तरह के सुरक्षात्मक उपकरण भी मिलने लगे हैं। अन्य खेलों की तरह मुक्केबाजी में भी प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। उन्होंने युवाओं से खेल के प्रति ध्यान देने की बात कही। यह भी कहा कि हम खिलाड़ी हैं, खेल में भी रोज सीखते हैं और सियासत में भी। राजनीति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे प्रेरणास्रेात हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए तराशे जा रहे हैं खिलाड़ी
यूपी बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा कि जल्द ही मुक्केबाजों के खेल के स्तर को बेहतर करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। विश्वस्तरीय प्रशिक्षकों की देखरेख में खिलाड़ियो को बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा रहा है। फिट इंडिया मूवमेंट के जरिये महाविद्यालय, विद्यालय और ग्राम पंचायत स्तर पर आधारभूत ढांचा विकसित कर प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रहीं है। यही कारण है कि बॉक्सिंग में भारत 45वें स्थान से चौंथे स्थान तक पहुंचा है। 

देश के कई मुक्केबाज विश्व पटल पर अपना हुनर दिखाने के लिए तैयार हैं। आज देश के सर्वश्रेष्ठ 10 खिलाड़ियों में महिला मुक्केबाज भी  शामिल हैं। आगे आने वाले ओलंपिक खेलों में देश की स्थिति बेहतर होगी। इसमें यूपी के खिलाड़ी भी   शामिल होंगे। संघ की ओर से  खिलाड़ियों को नौकरियां दिलाने का प्रयास भी किया जाएंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed