{"_id":"660a20d3794cf5dfe505f63e","slug":"if-there-is-power-cut-on-election-day-action-will-be-taken-against-those-responsible-bareilly-news-c-4-bly1005-372866-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चुनाव के दिन बिजली कटी तो जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चुनाव के दिन बिजली कटी तो जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
बरेली। मतदान के दिन अगर किसी भी वजह से बिजली कटौती हुई तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी। विकास भवन सभागार में रविवार को आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि 18-19 अप्रैल को बहेड़ी, 6-7 मई को बरेली में क्रमवार पोलिंग पार्टियों की रवानगी और मतदान होगा। बूथवार सूची लेकर खामियों को पहले ही दुरुस्त करा लें।
पीडब्ल्यूडी और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण समेत अन्य अधिकारियों को बूथ तक जाने वाले जर्जर मार्गों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग को बूथों, डिस्पैच सेंटर के खराब शेड ठीक कराने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ जग प्रवेश, एडीएम प्रशासन दिनेश, उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष बहादुर सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बीएसएनल के अधिकारियों को प्रत्येक क्षेत्र में इंटरनेट का हाई स्पीड कनेक्शन और ग्रामीण इलाकों में सिग्नल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। अनदेखी पर कार्रवाई की चेतावनी दी। जल निगम को बूथों पर पानी की व्यवस्था, जिला पंचायत राज अधिकारी को खराब हैंडपंपों को दुरुस्त कराने, साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। बीएसए से बूथ बनाए गए ऐसे स्कूलों की सूची मांगी है, जहां रसोइया नहीं हैं।