फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   If there is a fault in the 33 KV line then only the bunch gets burnt, the fuses of the transformers blown.

Bareilly News: 33 केवी लाइन में खराबी तो कहीं बंच केवल जला, ट्रांसफार्मरों के उड़े फ्यूज

Sun, 19 May 2024 05:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 19 May 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
If there is a fault in the 33 KV line then only the bunch gets burnt, the fuses of the transformers blown.
बरेली। भीषण गर्मी में बिजली कटौती शहरवासियों पर भारी पड़ रही है। शुक्रवार रात और शनिवार को शहर के 2.5 लाख लोग (50 हजार से ज्यादा उपभोक्ता) कटौती के कारण परेशान हुए। सुभाषनगर उपकेंद्र से आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। शाहदाना उपकेंद्र के बालजती इलाके में बंच केबल जलने के कारण दिन भर आपूर्ति ठप रही। सेटेलाइट बस अड्डे के पास ट्रांसफार्मर का केबल और जंपर जलने के कारण भी इलाके में छह से सात घंटे तक आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

चार-पांच दिनों से शहर की बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई हुई है। शुक्रवार रात ओवरलोडिंग के कारण परसाखेड़ा से सुभाषनगर आने वाली 33 केवी लाइन में ब्रेक डाउन हो गया। इस कारण रातभर सुभाषनगर में आपूर्ति ठप रही। शनिवार दोपहर तक आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। इसके बाद आपूर्ति चालू हुई तो दिनभर ट्रिपिंग होती रही। सबसे ज्यादा समस्या इसी इलाके में आ रही है। उपभोक्ताओं की शिकायत पर भी समय से सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

शाहदाना उपकेंद्र के बालजती स्कूल के पास शनिवार सुबह सात बजे बंच केबल जल गया। इसे बदलकर दोपहर दो बजे आपूर्ति सुचारु की गई, लेकिन इसके बाद सेटेलाइट बस अड्डे के पास ओवरलोडिंग के कारण केबल जलने से आपूर्ति ठप हो गई। शाम पांच बजे आपूर्ति चालू हुई, लेकिन रात आठ बजे फिर बंच केबल फुंकने से आपूर्ति ठप हो गई। शहर के कई इलाकों में ट्रांसफार्मरों के फ्यूज उड़ने के कारण भी उपभोक्ता परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराना शहर के कई इलाकों में शनिवार को दिनभर ट्रिपिंग होती रही। किला, कुतुबखाना, मढ़ीनाथ, सीबीगंज, इज्जतनगर, कैंट, डेलापीर, कोहाड़ापीर, राजेंद्रनगर इलाकों में भी शुक्रवार रात और शनिवार को दिन में उपभोक्ता ट्रिपिंग के कारण परेशान हुए। सिविल लाइंस तृतीय उपकेंद्र के इलाकों से भी आपूर्ति ठप होने की शिकायतें आती रहीं।
हरूनगला में दिन भर रही समस्या, चीफ इंजीनियर से शिकायत
हरुनगला उपकेंद्र के कुछ स्थानों पर बिजली केबल और पोल बदले जाने के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई। इससे उपभोक्ताओं को कई घंटे अघोषित कटौती झेलनी पड़ी। हरुनगला निवासी लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष उन्मुक्त संभवशील ने बताया कि दिन में सात-आठ घंटे कटौती की गई। इसका कारण भी नहीं बताया गया। इसको लेकर उन्होंने चीफ इंजीनियर रणविजय सिंह से भी शिकायत की है। अंधाधुंध कटौती के कारण इलाके के उद्योग धंधे प्रभावित हो रहे हैं।

दीवार से सटाकर लगाया ट्रांसफार्मर, विरोध पर पुलिस बुलाई
फोटो
विद्युत वितरण खंड द्वितीय के तहत आने वाले गंदा नाला इलाके में इकरा मॉडल स्कूल के पास संजय गोयल का प्लॉट है। वह इसकी चहारदीवारी बनवा चुके हैं। उनकी दीवार से सटाकर पहले एक ट्रांसफार्मर लगा दिया गया था। अब एक और ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। शनिवार को उन्होंने इसका विरोध किया तो विद्युत कर्मियों ने गढ़ी चौकी इंचार्ज प्रवीन कुमार को मौके पर बुला लिया। चौकी इंचार्ज ने मामले का निस्तारण होने तक ट्रांसफार्मर से आपूर्ति चालू नहीं करने की बात कही। इसके बाद भी आपूर्ति चालू कर दी गई। संजय गोयल ने अधिशासी अभियंता सतेंद्र चौहान से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed