फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   If the schools are not cleaned then the cleaners will be punished

Bareilly News: विद्यालयों में सफाई नहीं करेंगे तो नपेंगे सफाईकर्मी

Thu, 21 Aug 2025 03:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
If the schools are not cleaned then the cleaners will be punished
बरेली। कचरे से पट रहे परिषदीय विद्यालयों में साफ-सफाई न होने से फजीहत होने के बाद अब जिला पंचायतीराज अधिकारी ने आदेश जारी कर सफाईकर्मियों को नियमित स्कूलों में सफाई के निर्देश दिए हैं। लापरवाही मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पिछले माह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। अमर उजाला ने स्कूलों का जायजा लिया था तो ज्यादातर स्कूलाें में साफ-सफाई का अभाव मिला। बारिश के चलते कई स्कूलों में जलभराव की स्थिति थी। परिषदीय स्कूल में सफाईकर्मी की तैनाती न होने की वजह से जिलाधिकारी ने जिला पंचायतीराज अधिकारी को निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

अब जिला पंचायतीराज अधिकारी ने सभी सहायक विकास अधिकारियों को पत्र जारी कर परिषदीय स्कूलों के शौचालय और परिसर में साफ सफाई के निर्देश दिए हैं। हालांकि, शिक्षक संगठनों ने इस आदेश को खानापूर्ति बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगरीय निकायों के स्कूलों में कौन करेगा सफाई
वरिष्ठ शिक्षक नेता हरीश बाबू शर्मा ने कहा कि नगर निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत क्षेत्र में संचालित स्कूलों में सफाई की गंभीर समस्या है। नगरीय सफाई नायक और सफाई कर्मी सुनते नहीं और न अधिकारी परवाह करते हैं। विभाग में सफाईकर्मी का पद नहीं है। बगैर सफाईकर्मी प्रधानाध्यापक को स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारी देते हैं।

कागजों में रहा आदेश, धरातल पर नहीं आया
उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नरेश गंगवार ने कहा कि पंचायतीराज विभाग कई बार ऐसे आदेश कर चुका है लेकिन अनुपालन नहीं होता। इसलिए शिक्षक और छात्र गंदगी के बीच रहने को विवश हैं। उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ बरेली मंडल के मंडलीय मंत्री केसी पटेल के मुताबिक आदेश की निगरानी और कार्रवाई से ही सफाईकर्मी सही कार्य कर सकते हैं। ब्यूरो


--
सभी विकास खंडों के परिषदीय स्कूलों में सफाईकर्मियों से साफ-सफाई कराने के निर्देश एडीओ को दिए गए हैं। किसी प्रकार की शिथिलता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - कमल किशोर, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed