{"_id":"5ec831708ebc3e903b73187b","slug":"if-the-moon-shows-today-eid-will-be-celebrated-tomorrow-bareilly-news-bly406670785","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज चांद दिखा तो कल मनाई जाएगी ईद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज चांद दिखा तो कल मनाई जाएगी ईद
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को चांद न दिखने पर ईद सोमवार को होगी
विज्ञापन
बरेली। दरगाह आला हजरत के मरकजी दारुल कजा की तरफ से ईद के चांद की शहादत के लिए आसपास के जिलों में प्रतिनिधि नियुक्त कर दिए गए हैं। मुफ्ती अब्दुर्रहीम नश्तर फारुकी ने इत्तला करने के लिए कई फोन नंबर भी जारी किए हैं। अगर शनिवार को चांद दिखा तो ईद इतवार को मनाई जाएगी।
जमात रजा मुस्तफा के प्रवक्ता समरान खान ने बताया कि 29 रमजान यानी 23 मई बरोज हफ्ता को बाद नमाजे मगरिब सभी लोग ईद का चांद देखने की कोशिश करें और चांद नजर आते ही मरकजी रुयते हिलाल कमेटी के मुफ्तियना-ए-इकराम को उनके फोन नंबर पर जानकारी दें। इसके साथ ही मरकजी दारुल इफ्ता में आकर काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती मोहम्मद असजद रजा खां कादरी के सामने शहादत पेश करें। जमात उपाध्यक्ष सलमान मियां ने अपील की है कि ईद का चांद अगर हफ्ते (शनिवार) को नजर आता है तो 24 मई बरोज इतवार ईद मनाई जाएगी। अगर चांद नजर नहीं आता और कोई शरई शहादत भी नहीं मिलती तो रमजान का महीना 30 दिन का मानते हुए ईद 25 मई बरोज पीर यानी सोमवार को मनाई जाएगी।