{"_id":"64765f97392e3b4496070434","slug":"if-the-case-of-molestation-was-not-withdrawn-on-the-contrary-the-doctor-implicated-the-nurse-baheri-news-c-4-1-169067-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: छेड़छाड़ का मुकदमा वापस न लिया \nतो उल्टे डॉक्टर ने नर्स को ही फंसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: छेड़छाड़ का मुकदमा वापस न लिया तो उल्टे डॉक्टर ने नर्स को ही फंसाया
Wed, 31 May 2023 02:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 31 May 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
रिछा/बहेड़ी। एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात रही एक नर्स ने प्रभारी रहे डाॅक्टर के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट का दर्ज कराया था। जब पीड़िता ने मुकदमा वापस नहीं लिया तो आरोपी डॉक्टर ने उल्टे उसी के खिलाफ रिपोर्ट लिखा दी। इसकी शिकायत नर्स ने एसएसपी से की है। विवेचक पर भी मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
पीएचसी पर तैनात रही नर्स ने एक वर्ष पहले चिकित्सा प्रभारी डॉ. रामकृष्ण वर्मा पर छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट करने की रिपोर्ट बहेड़ी थाने में लिखाई थी। इसमें डाॅक्टर को जेल जाना पड़ा और स्वास्थ्य विभाग ने भी उसे निलंबित कर दिया था।
एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में नर्स का आरोप लगाया है कि पहले तो डॉक्टर उस पर मुकदमा वापसी का दबाव बनाता रहा और व्हाट्सएप पर धमकी भरे मेसेज भेजता था। बात नहीं मानी तो उसने फर्जी मेडिकल बनाकर पुलिस से मिलकर एक वर्ष बाद पीड़िता पर ही मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
आरोप है कि मामले के विवेचक चुरैलीडाम चौकी पर तैनात दरोगा अनुज कुमार तिवारी डाक्टर से मिला हुआ है। नर्स ने फर्जी मेडिकल की जांच कर डाक्टर और विवेचक पर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी जांच बैठा दी है। जांच सीओ बहेड़ी को दी गई है।
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। जांच आएगी तो जांच कर नियामुसार कार्रवाई की जाएगी। - डाॅ. तेजवीर सिंह, सीओ बहेड़ी।