{"_id":"65dfa2ca4c311811ad0e1f85","slug":"if-the-case-is-not-withdrawn-then-they-will-enter-the-house-and-fight-bareilly-news-c-4-bly1015-353372-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मुकदमा वापस न लिया तो घर में घुसकर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मुकदमा वापस न लिया तो घर में घुसकर मारपीट
विज्ञापन
बरेली। थाना सुभाषनगर क्षेत्र में मुकदमा वापस न लेने पर एक परिवार के घर में घुसकर मारपीट की गई। मामले में तीन नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मारपीट और हंगामे का वीडियो वायरल हो रहा है।
प्रणव शर्मा ने सुभाषनगर थाने में दिनेश चंद्र शर्मा, आशुतोष, शशांक व उनके दो दोस्तों समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रणव ने बताया कि दिनेश शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह मुकदमा वापस लेने को दबाव बना रहा था। इससे रंजिश मानते हुए दिनेश शर्मा ने अपने साथियों के संग मिलकर उनके घर पर हमला कर दिया। इन लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की। उनकी बहन सीमा और मां प्रतिभा मिश्रा उन्हें बचाने आईं तो इन लोगों ने उन पर भी हमला कर दिया। इसकी शिकायत पीड़ित ने 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। घटना का वीडियो वायरल हो गया। सुभाषनगर पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी।