{"_id":"6011c4c78ebc3e32904d6fa3","slug":"i-love-bareilly-selfie-point-at-gandhi-udyan-bareilly-news-bly435091479","type":"story","status":"publish","title_hn":"आई लव बरेली.. गांधी उद्यान पर बना सेल्फी प्वाइंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आई लव बरेली.. गांधी उद्यान पर बना सेल्फी प्वाइंट
विज्ञापन
सेल्फी प्वाइंट।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। गणतंत्र दिवस पर गांधी उद्यान के बाहर सेल्फ ी प्वाइंट की शुरुआत की गई। मेयर उमेश गौतम और नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने फ ीता काटकर शुभारंभ करने के बाद बताया कि शहर के दूसरे पार्कों में भी इसी तरह के सेल्फी प्वाइंट बनाए जा सकते हैं।
नगर निगम ने गांधी उद्यान पार्क के बाहर बनाए सेल्फी प्वाइंट पर शहर के प्रमुख बांस उद्योग को भी प्र्रचारित किया है। बांस से ही झोपड़ीनुमा सेल्फी प्वाइंट तैयार किया गया है। मेयर उमेश गौतम और नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने भी यहां बॉक्स में खड़े होकर सेल्फी ली। नगर आयुक्त ने बताया कि सेल्फ ी प्वॉइंट का फ्रे म सत्य सांई कंस्ट्रक्शन के एमडी गौरव चौहान ने गाजियाबाद से डिजाइन कराया है। इसे बनाने में स्टील और फाइबर का प्रयोग भी किया गया है जिसकी वजह से यह रात की रोशनी में जगमगाएगा। उन्होंने बताया कि यह शहर का पहला पार्क है जहां सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। शहर के दूसरे पार्कों को भी इसी तरह संवारने का काम किया जाएगा। मेयर ने कहा कि युवा यहां सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगे तो इससे शहर का नाम भी बढ़ेगा। इस मौके पर मुख्य अभियंता भूपेश कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता संजय सिंह चौहान, कर निर्धारण अधिकारी ललतेश सक्सेना, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।