फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hut blown away in the storm; took shelter in the wedding hall.

Bareilly News: आंधी में उड़ी झोंपड़ी, बरात घर में डाला डेरा

Sat, 10 Oct 2026 03:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Hut blown away in the storm; took shelter in the wedding hall.
आवास की सूची में है नाम, अब तक नहीं मिला लाभ
विज्ञापन

गुलड़िया। दो दिन पूर्व आई तेज आंधी ने एक मजदूर के घर पर पड़ी तिरपाल की छत उड़ा ले गई। बाद में हुई भारी बारिश में सबकुछ तहस- नहस हो गया। मजदूर के पास सिर छिपाने को कुछ नहीं बचा तो गांव के सरकारी बरात घर में डेरा डाल लिया। तब से लाल सिंह वही डेरा जमाए हुए हैं। उनका कहना है कि उनका नाम सरकारी आवास सूची में है। महीनों से ब्लॉक के चक्कर भी लगा रहे हैं, लेकिन सिस्टम के आगे वह बेबस हैं।

ग्राम प्रधान यशपाल सिंह ने बताया कि लाल सिंह का भूमिहीन के तहत सरकारी आवास की सूची में नाम है। इसके लिए वह कोशिश कर रहे हैं। मझगवां बीडीओ भगवान दास वर्मा ने बताया कि यदि उनकी झोंपड़ी आंधी में उड़ गई है तो तहसील में शिकायत करें। उन्हें मुआवजा मिल जाएगा। रही बात आवास कि तो ब्लॉक भर में पात्रता सूची बन गई है। जैसे ही लक्ष्य आएगा। उनका आवास बनवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed