Bareilly News: चार साल में आठ गुना बढ़े पति-पत्नी के झगड़े... टूट रहे रिश्ते, हैरान करने वाली हैं वजहें
बरेली में बीते चार साल में पति-पत्नी के झगड़े से जुड़े मामलों में आठ गुना तक इजाफा हुआ है। इस तरह के चार से पांच मामले रोज वन स्टॉप सेंटर पहुंच रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों पर उनके रिश्ते में दरार पड़ रही है। कई बार शक और गलतफहमियों की वजह से परिवार टूटने की नौबत आ रही है। पति-पत्नी अलग-अलग रह रहे हैं। बरेली में रोज इस तरह की चार से पांच शिकायतें वन स्टॉप सेंटर पहुंच रहीं हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो बीते चार साल में पति-पत्नी के झगड़े से जुड़े मामलों में आठ गुना तक इजाफा हुआ है। इनमें से 20-30 फीसदी मामले तलाक तक पहुंच रहे हैं।
वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक चंचल गंगवार के मुताबिक, वर्ष 2021-22 में दंपती के बीच विवाद के 141 मामले दर्ज किए गए थे। 2022-23 में 370, 2023-24 में 749 मामले आए। 2024-2025 में 1201 मामले वन स्टॉप सेंटर आ चुके हैं। वर्ष 2021-22 और 2024-25 के आंकड़ों के मुताबिक, इस तरह के मामले आठ गुना तक बढ़े हैं।
जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राणा ने बताया कि यहां कई ऐसे परिवार आते हैं, जिन्हें समझना मुश्किल हो जाता है। फिलहाल, हमारी यही कोशिश रहती है कि उनका परिवार टूटने से बचा लिया जाए।
दो निकाह, बच्चों को लेकर खींचतान तो कहीं प्रेम त्रिकोण से टूट रहे रिश्ते
मुस्लिमों से जुड़े 60 से 70 फीसदी मामलों की वजह पति का दूसरा निकाह है। ज्यादातर मामलों में बीवी को तलाक दिए बिना शौहर दूसरा निकाह कर लेते हैं या पत्नी पर आरोप लगाकर उन्हें घर से बाहर कर देते हैं। ऐसे में महिलाएं न्याय के लिए कानून का दरवाजा खटखटाती हैं। वहीं, बारादारी थाना क्षेत्र निवासी दंपती में बेटी को लेकर विवाद बढ़ा तो पत्नी ने वन स्टॉप सेंटर में आपबीती सुनाई।
ये भी पढ़ें- Bareilly News: प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक वीडियो बनाना पड़ा भारी, आरोपी युवती गिरफ्तार
कैंट थाना क्षेत्र निवासी दंपती में छोटी-छोटी बातों पर झगड़े होने लगे तो पत्नी मायके चली गई। पति ने उसे बुलाने से इन्कार करते हुए दूसरी शादी की बात कही तो पत्नी ने शिकायत कर दी। भोजीपुरा के एक मामले में प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता शादी के तीन माह बाद ही मायके चली गई। बाद में पता लगा कि पति का संबंध दूसरी युवती से है।