फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Husband wife and son died after being hit by train while making a reel in lakhimpur kheri

दर्दनाक हादसा: रेल ट्रैक पर दो साल के बेटे को लेकर रील बना रहे थे दंपती, ट्रेन से कटकर तीनों की मौत

Wed, 11 Sep 2024 12:27 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 11 Sep 2024 12:27 PM IST
सार

रेलवे ट्रैक पर रील बनाना दंपती और उनके मासूम बच्चे की मौत का सबब बन गया। ट्रेन की चपेट में आने से तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
Husband wife and son died after being hit by train while making a reel in lakhimpur kheri
हादसे के बाद रेलवे लाइन के किनारे जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के ओयल में रेल ट्रैक पर रील बनाना एक परिवार को भारी पड़ गया। बुधवार सुबह लखीमपुर-सीतापुर रेलखंड पर ग्राम उमरिया स्थित बड़ी नहर के रेलवे पुल दंपती और उनके बेटे की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मृतक के मामा मुश्ताक ने बताया कि मंगलवार को ग्राम क्योंटीकलां में ताजिये का 40वां का मेला देखने के लिए सीतापुर के थाना लहरपुर के शेखटोला निवासी मो. अहमद (30) पुत्र महफूज रहमान अपनी पत्नी नाजमीन (24) और ढाई वर्ष के बच्चे मो. अरकम के साथ आया था। बुधवार सुबह वह बाइक से पत्नी व बच्चे को लेकर टहलने निकला था।

विज्ञापन
Trending Videos

ओयल पुलिस चौकी क्षेत्र में ग्राम छोटी उमरिया खुर्द से निकली बड़ी नहर पर खीरी शाखा नहर पुल संख्या 156 पर प्रातः करीब 9:30 बजे वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ मोबाइल फोन से रील बनाने लगा। इसी दौरान लखनऊ-पीलीभीत पैसेंजर ट्रेन संख्या 05086 आ गई। तीनों ट्रेन की चपेट में आ गए।

बताते हैं कि ट्रेन को आता देख मो. अहमद और नजमीन अपने बच्चे को लेकर जान बचाने के लिए भागे, लेकिन उनके हाथ से बच्चा छूटकर ट्रैक पर गिर गया। बच्चे को ट्रैक से उठाने के दौरान सभी ट्रेन की चपेट में आ गए और तीनों की करीब 200 मीटर तक ट्रैक पर घिसट कर मौके पर ही मौत हो गई।


 

विज्ञापन

रास्ते पर खड़ी मिली बाइक
मृतक की बाइक पास में ही रास्ते पर खड़ी मिली, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मौके पर सैकड़ों की संख्या में भीड़ जमा हो गई। सीओ सिटी रमेश चंद्र तिवारी, एसओ खीरी अजीत कुमार सहित रेलवे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर पड़े क्षत-विक्षत शवों को हटवाया और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

मृतक दंपती की चार वर्ष पहले शादी हुई थी। एसओ अजीत कुमार ने बताया कि हादसे में पति-पत्नी और बच्चे की मौत हुई है। लोगों ने बताया कि सभी नहर पर बने रेलवे पुल पर मोबाइल से वीडियो बना रहे थे, तभी ट्रेन आ गई और चपेट में आकर तीनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed