फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman alleges that she was raped whil her husband is in jail

पति सात माह से जेल में, पत्नी का आरोप- मेरे साथ हुआ दुष्कर्म

Sat, 14 Mar 2020 01:42 AM IST
बरेली ब्यूरो बरेली ब्यूरो
बरेली ब्यूरो Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 14 Mar 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
woman alleges that she was raped whil her husband is in jail
महिला से दुष्कर्म - फोटो : pexels.com

एसएसपी दफ्तर में आजकल कई ऐसे मामले पेश हो रहे हैं जहां वादी पक्ष खुद ही आरोपी पक्ष की ओर से मुकदमों में घिरा हुआ है। समझौते का दबाव बनाने या बदले की भावना से ऐसा किया जा रहा है। शुक्रवार को भी ऐसे ही मामले पेश हुए जिनमें महिलाओं ने दूसरे पक्ष पर दुष्कर्म व अन्य गंभीर आरोप लगा रखे थे। संबंधित थानों से जानकारी की गई तो पता लगा कि पीड़ित पक्ष के खिलाफ पहले से मामले दर्ज हैं और परिवार के लोग जेल में हैं। एसएसपी ने जांच के आदेश दिए। यह भी कहा कि आरोप झूठे मिले तो वादी पर ही कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन


जगतपुर गौंटिया निवासी महिला ने बताया कि बताया कि पति सात माह से जेल में है। वह जमानत को दर-दर भटक रही थी। तब पड़ोस के युवक ने मदद के बहाने दस हजार रुपये ऐंठ लिए। दस मार्च की रात शराब पीकर घर में घुसा और गर्दन पर चाकू रखकर दुष्कर्म किया। शोर मचाया तो पड़ोसी मदद को आए। तभी आरोपी ने अपने भाई बुला लिए। यह लोग मारपीट करके उसे छुड़ा ले गए। उसकी शिकायत पर बारादरी पुलिस ने आरोपी को पकड़ा पर बाद में सुविधाशुल्क लेकर छोड़ दिया। एसएसपी ने जानकारी की तो पता लगा कि दोनों पक्षों में पहले से मुकदमेबाजी चल रही है। उन्होंने बारादरी इंस्पेक्टर से सात दिन में जांच रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

 
जेठ पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप

भुता कस्बा निवासी महिला ने एसएसपी को जेठ के खिलाफ तहरीर दी। बताया कि 11 मार्च को घर में अकेली थी। तब जेठ ने उससे दुष्कर्म की कोशिश की। पति ने आकर विरोध किया तो उन्हें पीटा। कहा कि उसके खिलाफ पहले से दुष्कर्म व अन्य गंभीर धाराओं के केस चल रहे हैं तो तू रिपोर्ट कराकर क्या कर लेगी। वह थाने गई तो रिपोर्ट नहीं लिखी गई। एसएसपी ने इस मामले में सीओ फरीदपुर को जांच सौंप दी है। उनसे पूर्व में परिवार के लोगों पर दर्ज मुकदमों की समीक्षा करने को भी कहा है। बताया कि उसी के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed