फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   husband threw acid bottle on wife during quarrel in Budaun

Acid Attack: झगड़े के दौरान पत्नी पर फेंकी तेजाब की बोतल, बेटी भी चपेट में आई, पति के खिलाफ रिपोर्ट

Sat, 25 Feb 2023 05:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Feb 2023 05:49 PM IST
सार

महिला ने घरेलू कलह में पति पर मारपीट करने और विरोध करने पर उसके चेहरे पर तेजाब डाल देने का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। 

विज्ञापन
husband threw acid bottle on wife during quarrel in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं के उझानी क्षेत्र में एक महिला पर उसके पति ने तेजाब की बोतल फेंक दी। इससे तेजाब की कुछ बूंदें गिरने से उसका चेहरा मामूली रूप से झुलस गया। पास में बैठी उसकी बेटी के पीठ पर तेजाब की बूंदें गिरीं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया। पीड़ित महिला ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


अयोध्यागंज मोहल्ला निवासी बेबी श्रीवास्तव ने घरेलू कलह में पति पर मारपीट करने और विरोध करने पर उसके चेहरे पर तेजाब डाल देने का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। कहासुनी के दौरान उसकी नौ वर्षीय बेटी की पीठ पर तेजाब गिर गया।

विज्ञापन

पति पर लगाया मारपीट का आरोप 

बेबी (45) ने बताया कि पति अशोक कुमार नशे की हालत में उसके साथ मारपीट करता है। दो बार उसे घर से निकालने की कोशिश भी की गई। आरोप है कि रात में अशोक नशे की हालत में घर लौटा तो उससे कहासुनी हो गई। अशोक ने तेजाब की बोतल पत्नी बेबी की तरफ उछाल दी। तेजाब उसके चेहरे पर गिर गया। हंगामा और बीच बचाव के दौरान बेबी की नौ वर्षीय बेटी परी की पीठ पर भी तेजाब की छींटें पड़ गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को बेटी परी के साथ कोतवाली पहुंची बेबी ने प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस ने बेबी और उसकी बेटी का मेडिकल परीक्षण कराया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बेबी की तहरीर के आधार पर अशोक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश भी दी गई, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। घरेलू कारणों से दोनों के बीच विवाद चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed