फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Husband said triple talaq to wife for non-fulfillment of dowry demand in pilibhit

Pilibhit News: दहेज की मांग पूरी न होने पर बोला तीन तलाक, विवाहिता को जाने से मारने की कोशिश

Sun, 26 Feb 2023 08:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 26 Feb 2023 08:05 PM IST
सार

पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी सात महीने की पुत्री है। करीब एक साल से उसके ससुराली दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसे जान से मारने की कोशिश की। 

विज्ञापन
Husband said triple talaq to wife for non-fulfillment of dowry demand in pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर गांव जादौपुर गहलुइया निवासी अनमता को उसके पति ने तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि ससुरालियों ने उसे पीटा। जान से मारने की कोशिश की। अनमता बमुश्किल जान बचाकर मायके पहुंची। उसने घटना की जानकारी मायके वालों को दी। पुलिस ने उसके पति गांव निवासी जावेद शेख समेत 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


अनमता बेगम ने बताया कि उसकी सात महीने की पुत्री है। करीब एक साल से उसके ससुराली दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। तब उसने ससुरालियों के खिलाफ पूरनपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गांव वालों ने फैसला कर उसे फिर ससुराल भिजवा दिया। 22 फरवरी को उसके पति ने दहेज की मांग पूरी न होने पर फोन पर तीन तलाक दे दिया। ससुरालियों ने उसकी जमकर पिटाई की। जान से मारने की कोशिश की। 
विज्ञापन


वह बमुश्किल अपनी बच्ची को लेकर मायके पहुंची और घटना की जानकारी मायके वालों को दी। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि अनमता बेगम की ओर से उसके पति जावेद शेख, ससुर जाबिर शेख, सास तारा बेगम, देवर मोईनुद्दीन, ननद नाजरीन, यासमीन, बहनोई याकूब, चचिया ससुर आरिफ, शाकिर, चचिया सास शवनम, सियार जहां, ममिया सास नसरीन, ममिया ससुर अकबुल्ला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed