फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Husband gave money to buy car, wife gave the same amount in the contract of murder

पति ने दिए कार खरीदने को रुपये, पत्नी ने वही रकम दे दी हत्या की सुपारी में

Fri, 30 Oct 2020 01:39 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 30 Oct 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Husband gave money to buy car, wife gave the same amount in the contract of murder
पति की हत्यारोपी विनीता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

शिक्षक हत्याकांडः हिस्ट्रीशीटर का बी वारंट जेल में दाखिल, कोर्ट में चार को होगी सुनवाई

विज्ञापन

फिरोजाबाद में उपचुनाव की वजह से हत्यारोपियों की तलाश में नहीं मिल रही मदद

बरेली। शिक्षक अवधेश की हत्यारोपी पत्नी विनीता और ससुराल वालों का सुराग अभी नहीं लग सका है। बरेली पुलिस की टीम विनीता व उसके परिवार को फिरोजाबाद में तलाश कर रही है मगर वहां विधानसभा उप चुनाव में व्यस्तता के कारण स्थानीय पुलिस की खास मदद नहीं मिल पा रही है। इस बीच बरेली आए अवधेश के भाई और मां ने बताया कि पत्नी की जिद पर अवधेश ने उसे करीब तीन लाख की रकम कार खरीदने को दी थी। उसी रकम को हिस्ट्रीशीटर चीकू को देकर पत्नी ने उनकी हत्या करवा दी।
शिक्षक अवधेश कुमार की उन्हीं के घर में हत्या करके पत्नी, ससुराल वाले व सुपारी किलर शव को गाड़ी में डालकर फिरोजाबाद ले गए थे। वहां शव जलाकर अधजली हालत में दबा दिया। राज खुलने के बाद इज्जतनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। इससे पहले ही फिरोजाबाद पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर हत्यारोपी शेर सिंह उर्फ चीकू को एक दूसरे मामले गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब बरेली कोर्ट से चीकू का बी वारंट बनवाकर इज्जतनगर पुलिस ने फिरोजाबाद जिला जेल व कोर्ट में दाखिल कर दिया है। ताकि चोरी के मामले में जमानत कराकर छूट न जाए। बी वारंट पर चार नवंबर को सुनवाई होनी है। इधर, विनीता व उसके परिवार की तलाश में दरोगा प्रवीण कुमार की टीम फिरोजाबाद में दबिश दे रही है। इन दिनों फिरोजाबाद में उपचुनाव होने की वजह से वहां की कोई खास मदद नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

इधर. अवधेश के परिवार के मुताबिक भाई की कार इस्तेमाल कर रही विनीता काफी समय से अवधेश पर नई कार दिलाने का दबाव बना रही थी। अवधेश ने इसके लिए तीन लाख रुपये उसे घटना से कुछ दिन पहले ही दिए थे। 14 या 15 अक्तूबर को अवधेश कार की बुकिंग कराने जाने वाले थे ताकि धनतेरस पर कार घर ला सकें। रकम हाथ में आते ही विनीता ने पति की हत्या का प्लान बना लिया और चीकू को कुछ रकम सौंप दी। बाकी रुपया तेरहवीं आदि रस्म के बाद देने का वादा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक की मां को भी ठिकाने लगाने की थी योजना

बरेली। शिक्षक अवधेश का अपनी मां अन्नपूर्णा देवी से गहरा जुड़ाव होना और हर बात बताना विनीता को खलता था। उसने सास को ठिकाने लगाने की भी योजना बना ली थी। इज्जतनगर थाने आईं मां अन्नपूर्णा देवी ने इस बात का खुलासा किया।
वृद्ध मां ने इज्जतनगर इंस्पेक्टर को बताया कि कॉलेज से लौटने के बाद अवधेश उनसे काफी देर बात करता था। रोज उनके हालचाल लेता और कॉलेज व कॉलोनी की गतिविधियां बताता था। यह विनीता को पसंद नहीं था। उसको लगता था कि सास को रास्ते से हटाने के बाद अवधेश का घर से लगाव खत्म हो जाएगा। इसलिए कुछ दिन पहले उसने उन्हें ठिकाने लगाने की योजना बनाई। अवधेश के जरिये उन्हें कुछ ऐसी बातें पता लगीं। हालांकि मौका न लगने पर विनीता ने अवधेश की हत्या करा दी। अन्नपूर्णा देवी ने बताया कि अवधेश पहली बार उनसे अलग होकर नौकरी करने लगा था। छोटा और लाड़ला बेटा था, जाने के बाद कई दिन तक मन नहीं लगा। अवधेश ने 11 अक्तूबर को उनसे बात कर ससुरालियों से अपनी हत्या की आशंका जताई थी।

आरोपी चीकू का बी वारंट फिरोजाबाद में दाखिल कराया जा चुका है। चार नवंबर के बाद फिरोजाबाद पुलिस ही उसे लाकर बरेली पुलिस को सौंप सकती है। विनीता व अन्य आरोपियों की तलाश में बरेली पुलिस फिरोजाबाद में दबिश दे रही है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed