Bareilly News: खाने के दौरान हुआ झगड़ा, पत्नी ने सिर पर मारी ईंट, पति की निकल गई जान
खाने के दौरान पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान गुस्से में पत्नी ने पति के सिर पर ईंट से इतनी तेज प्रहार किया, जिससे उसकी जान निकल गई। मृतक के बहनोई पर हत्या का आरोप लगाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के नवाबगंज क्षेत्र के बथुआ नवादा गांव में शनिवार को विवाद के बाद पत्नी ने पति के सिर पर ईंट मार दी। आनन-फानन परिजन उन्हें लेकर अस्पताल के लिए ले गए। अस्पताल पहुंचने से पहले पप्पू की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। अब तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
बथुआ नवादा गांव के रहने वाले पप्पू (35) मजदूरी करते थे। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के बहनोई छोटेलाल ने बताया शनिवार रात खाना खाने के दौरान उसकी पत्नी से किसी बात पर बहस होने लगी। विवाद बढ़ने पर पत्नी से सिर में ईंट मार दी। गांव वालों ने बताया पप्पू शराब पीने का आदी था।
शनिवार को भी हुआ था झगड़ा
शराब पीने को लेकर आए दिन उसका पत्नी से विवाद होता रहता था। शनिवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद वह गांव के ही एक व्यक्ति की पालेज पर मजदूरी करने चले गए। देर शाम घर लौटने के बाद वह खाना खाने बैठे थे।
इसी दौरान दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। इसी दौरान पत्नी ने सिर पर ईंट मार दी। इस मामले में कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर गांव पहुंच शव पोस्टमार्टम को भेजा गया था। अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।