फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Husband cuts wife nose with a blade in the middle of the road in Bareilly

Bareilly News: पति ने बीच सड़क पर ब्लेड से काटी पत्नी की नाक, प्रेमी का फोड़ा सिर

Wed, 21 Feb 2024 01:52 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 21 Feb 2024 01:52 PM IST
सार

बरेली में लाल फाटक पुल के नीचे मंगलवार को पति-पत्नी और उसके प्रेमी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। पति ने पत्नी की ब्लेड से नाक काट दी। उसके परिजनों ने प्रेमी की धुनाई कर दी, जिससे उसका सिर फूट गया।  

विज्ञापन
Husband cuts wife nose with a blade in the middle of the road in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में लाल फाटक पुल के नीचे मंगलवार को एक महिला को ससुरालवालों ने घेर लिया। पति ने उसकी पिटाई कर दी। नाक और गर्दन पर ब्लेड से वार किए तो उसके परिजनों ने प्रेमी का सिर फोड़ दिया। यातायात पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। कैंट पुलिस ने मामले में कार्रवाई करने की बात कही है। 

विज्ञापन


सुभाषनगर थाने के एक गांव निवासी राजमिस्त्री नशे का आदी है। उसका पत्नी का आरोप है कि शराब के नशे में पति अक्सर उसे पीटता था। परेशान होकर उसने गांव निवासी हलवाई से संबंध बना लिए। दिसंबर में वह पति को छोड़कर प्रेमी के साथ पानीपत चली गई थी। 
विज्ञापन


वहां से दोनों ने बरेली आकर कोर्ट में तलाक का मुकदमा डाल दिया। मंगलवार को दोनों इसी की तारीख देखने पानीपत से आए थे। तारीख के बाद टेंपो से बदायूं की ओर जा रहे थे। शाम चार बजे करीब पति व ससुराल वालों ने महिला और प्रेमी को टेंपो से उतार लिया। पति ने पत्नी पर ब्लेड से हमला कर दिया। पत्नी की नाक व गर्दन पर कई वार किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी को डंडों से पीटा 
उधर, पति के भाई व बहनोई आदि ने महिला के प्रेमी को डंडों से पीटना शुरू कर दिया। सड़क पर तमाशा व चीखपुकार देखकर ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल राजेंद्र ने आरोपी को मौके से पकड़ लिया। कैंट पुलिस भी मौके पर आ गई। पति को हवालात में बंद कर दिया। आरोपी ने अपनी पत्नी के चरित्र पर सवाल उठाए। 

आरोपी युवक ने कहा कि उसके दो बच्चे हैं। वह चाहता है कि उसका परिवार न टूटे। कैंट थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed