Bareilly News: पति ने बीच सड़क पर ब्लेड से काटी पत्नी की नाक, प्रेमी का फोड़ा सिर
बरेली में लाल फाटक पुल के नीचे मंगलवार को पति-पत्नी और उसके प्रेमी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। पति ने पत्नी की ब्लेड से नाक काट दी। उसके परिजनों ने प्रेमी की धुनाई कर दी, जिससे उसका सिर फूट गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में लाल फाटक पुल के नीचे मंगलवार को एक महिला को ससुरालवालों ने घेर लिया। पति ने उसकी पिटाई कर दी। नाक और गर्दन पर ब्लेड से वार किए तो उसके परिजनों ने प्रेमी का सिर फोड़ दिया। यातायात पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। कैंट पुलिस ने मामले में कार्रवाई करने की बात कही है।
सुभाषनगर थाने के एक गांव निवासी राजमिस्त्री नशे का आदी है। उसका पत्नी का आरोप है कि शराब के नशे में पति अक्सर उसे पीटता था। परेशान होकर उसने गांव निवासी हलवाई से संबंध बना लिए। दिसंबर में वह पति को छोड़कर प्रेमी के साथ पानीपत चली गई थी।
वहां से दोनों ने बरेली आकर कोर्ट में तलाक का मुकदमा डाल दिया। मंगलवार को दोनों इसी की तारीख देखने पानीपत से आए थे। तारीख के बाद टेंपो से बदायूं की ओर जा रहे थे। शाम चार बजे करीब पति व ससुराल वालों ने महिला और प्रेमी को टेंपो से उतार लिया। पति ने पत्नी पर ब्लेड से हमला कर दिया। पत्नी की नाक व गर्दन पर कई वार किए।
प्रेमी को डंडों से पीटा
उधर, पति के भाई व बहनोई आदि ने महिला के प्रेमी को डंडों से पीटना शुरू कर दिया। सड़क पर तमाशा व चीखपुकार देखकर ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल राजेंद्र ने आरोपी को मौके से पकड़ लिया। कैंट पुलिस भी मौके पर आ गई। पति को हवालात में बंद कर दिया। आरोपी ने अपनी पत्नी के चरित्र पर सवाल उठाए।
आरोपी युवक ने कहा कि उसके दो बच्चे हैं। वह चाहता है कि उसका परिवार न टूटे। कैंट थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।