फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   husband caught wife with her lover at night in the room

Bareilly: नशे की गोलियां देकर पत्नी करती थी ऐसा काम, रात में अचानक टूटी पति की नींद तो रह गया हैरान

Thu, 23 Nov 2023 04:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 23 Nov 2023 04:16 PM IST
सार

नवाबगंज में एक युवक ने बताया कि उसकी पत्नी का मोहल्ले के ही युवक से प्रेम प्रसंग है। उसने 18 नवंबर की रात दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। विरोध करने पर दोनों ने उसे जान से मारने का प्रयास किया। पड़ोसियों ने उसकी जान बचाई। 

विज्ञापन
husband caught wife with her lover at night in the room
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के नवाबगंज में एक युवक ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि उसने पत्नी को प्रेमी के साथ घर में आपत्तिजनक हालत में देख लिया। विरोध करने पर दोनों ने मिलकर जान से मारने की नियत से उसका गला दबा दिया। शोरशराबा सुनकर पड़ोस के लोग पहुंच गए। उन्होंने उसकी जान बचाई। पति ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ नवाबगंज थाने में तहरीर दी है। 
विज्ञापन


नवाबगंज के एक मोहल्ले में युवक अपने परिवार के साथ रहता है। उसका आरोप है कि पत्नी का पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। पत्नी उसे दूध में नशे की गोलियां खिलाकर रात में अपने प्रेमी के साथ संबंध बनाती है। 18 नवंबर की रात पत्नी ने उसे दूध में नशे की गोलियां मिलाकर दे दीं। जब वह गहरी नींद में सो गया तो पत्नी ने अपने प्रेमी को घर में बुला लिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: पत्नी मायके से नहीं आई तो नाराज पति ने कर ली आत्महत्या, छह महीने पहले ही हुई थी शादी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कमरे में प्रेमी के साथ थी पत्नी 
रात करीब तीन बजे किसी तरह अचानक उसकी नींद टूट गई। पास में पत्नी को सोता न देख वह दूसरे कमरे में गया। वहां उसने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। जब उसने विरोध किया तो पत्नी और उसके प्रेमी ने उसे बिस्तर पर गिरा लिया और जान से मारने की नियत से गला दबाने लगे। 

युवक के शोर मचाने पर पड़ोस के लोग वहां पहुंच गए। काफी हंगामा हुआ। आरोप है कि पत्नी का प्रेमी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए घर में रखे 45 हजार रुपये और सोने चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गया। युवक ने नवाबगंज थाने में तहरीर देकर पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ कार्रवााई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed