{"_id":"63dfa67877871a5d32023b95","slug":"husband-beat-up-wife-for-dowry-on-honeymoon-in-jammu-kashmir-2023-02-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हनीमून पर पति ने की हद पार: विवाहिता ने फोन पर बताई आपबीती, पिता ने हवाई जहाज से वापस बुलाई बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनीमून पर पति ने की हद पार: विवाहिता ने फोन पर बताई आपबीती, पिता ने हवाई जहाज से वापस बुलाई बेटी
Sun, 05 Feb 2023 06:27 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 05 Feb 2023 06:27 PM IST
सार
बदायूं की रहने वाली युवती की शादी 26 जनवरी को बरेली के युवक से हुई थी। शादी के बाद वह उसे हनीमून पर जम्मू-कश्मीर ले गया। आरोप है कि हनीमून पर पति ने उसे बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
दस दिन पहले बरेली में ब्याही लड़की से न सिर्फ दहेज मांगा गया बल्कि उसकी पति ने हनीमून पर जम्मू-कश्मीर ले जाकर उसके साथ मारपीट की। जब परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई तो उन्हें तुरंत टिकट बुक करवाकर बेटी को जम्मू-कश्मीर से घर बुलवा लिया। अब उन्होंने दामाद समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
बदायूं के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रोफेसर कॉलोनी निवासी अनिल साहू ने 26 जनवरी 2023 को अपनी बेटी अश्रिता की शादी बरेली के आशापुरम निवासी अमन साहू के साथ की थी। अनिल के मुताबिक उन्होंने बेटी की शादी में 15 लाख रुपये नकद और सोने के जेवर समेत करीब 30 लाख रुपये खर्च किए थे।
विज्ञापन
ससुरालवालों ने मांगे 20 लाख रुपये
अश्रिता यहां से विदा होकर अपनी ससुराल पहुंची तो अचानक ससुराल वालों का व्यवहार बदल गया। उन्होंने अश्रिता से 20 लाख रुपये और मांगे। अश्रिता ने यह बात अपने मायके वालों को बताई। उन्होंने खुद उसके ससुराल वालों से बात करने की कहकर मामला टाल दिया था। एक फरवरी को अमन अश्रिता को हनीमून पर जम्मू कश्मीर ले गया।
विज्ञापन
Trending Videos
हनीमून छोड़ वापस आई विवाहिता
आरोप है कि पति ने वहां ले जाकर उसने अश्रिता के साथ मारपीट की। इस अश्रिता ने जम्मू-कश्मीर से ही अपने चाचा को कॉल करके मारपीट के बारे में बताया तो उसके चाचा ने ऑनलाइन हवाई यात्रा का टिकट बुक करा दिया। अश्रिता अमन को जम्मू-कश्मीर में छोड़कर हवाई जहाज से दिल्ली आ गई। वहां से परिवार वाले उसे घर ले आए।इसके बावजूद ससुराल वालों ने उन्हें कॉल करके 20 लाख रुपये मांगे। ससुराल वालों ने कहा कि वह रुपये का इंतजाम करें, तभी अश्रिता को ससुराल भेजें। इस पर अनिल साहू ने अमन साहू, उसके पिता अजय साहू, मां प्रिया साहू और बहन प्रिया साहू के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है।