फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hulasanagara railway crossing: Before the rain at a cost of 45.25 crores

हुुलासनगरा रेलवे क्रासिंगः बारिश से पहले 45.25 करोड़ की लागत से

Fri, 24 Apr 2020 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 01:58 AM IST
विज्ञापन
Hulasanagara railway crossing: Before the rain at a cost of 45.25 crores
हुलासनगरा क्रासिंग पर लगा जाम। - फोटो : हुलासनगरा क्रासिंग पर लगा जाम।

15 मई को होगा टेंडर, अक्तूबर से एनएचएआई मुख्यालय पर लटकी थी फाइल

विज्ञापन
बरेली। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर फतेहगंज पश्चिमी के पास हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण जल्द शुरू होने की संभावना है। एनएचएआई हेडक्वार्टर पर 15 मई को टेंडर होगा। चूंकि आगे बारिश का सीजन भी आने वाला होगा। लिहाजा ठेकेदार से जल्द काम शुरू कराने की तैयारी है। पिछले साल अक्तूबर से ही इस ओवरब्रिज का निर्माण शुरू कराने की तैयारी थी लेकिन लॉकडाउन में टेंडर न हो पाने से काम लटका हुआ है।
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) कई बार टेंडर की तारीख बढ़ा चुकी है। अब एनएचएआई के दिल्ली मुख्यालय पर इस ओवरब्रिज के लिए टेंडर को 15 मई की तारीख तय की गई है। नेशनल हाईवे पर हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग पर आए दिन भयंकर जाम लगता है। इससे लखनऊ, बरेली होते हुए दिल्ली आना-जाने वालों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है। पहले यह प्रोजेक्ट 2200 करोड़ के बरेली-सीतापुर फोरलेन के प्रोजेक्ट में ही शामिल था, लेकिन इसका कांट्रेक्ट लेने वाली इरा इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के बीच में ही काम छोड़कर भाग जाने से ओवरब्रिज का निर्माण नहीं हो सका। पिछले साल जुलाई में कमिश्नर रणवीर प्रसाद की पैरवी के बाद एनएचएआई ने हुलासनगरा पर ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय को भेजा था। मंत्रालय ने 45.25 करोड़ की लागत से 1000 मीटर लंबे इस ओवरब्रिज को बनाने की अनुमति दे दी। इसके बाद एनएचएआई ने इसके टेंडर कराने के लिए 24 और फिर 30 अक्तूबर की तारीख तय की थी, लेकिन इसके लिए अब तक टेंडर न हो पाने से निर्माण कार्य लटका हुआ है।
विज्ञापन

वर्जन-
हुलासनगरा ओवरब्रिज के टेंडर की प्रक्रिया मुख्यालय पर लंबित है। 15 मई को इसका कांट्रेक्ट हो जाने की संभावना है। इसके बाद ठेकेदार से जल्द काम शुरू कराने की कोशिश होगी। - अमित प्रकाश, पीडी, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed