फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   How to save when the painter will lime you

कैसे बचेंगे जब पेंटर ही आपको लगाएगा चूना

Thu, 12 Nov 2020 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
How to save when the painter will lime you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

नकली पेंट बनाने वालों ने कई पेंटरों को साधा, मोटे कमीशन में मालिक का करा रहे नुकसान
विज्ञापन

शहर के कई इलाकों में चल रहा धंधा, पुलिस तोड़ेगी सिंडीकेट

बरेली। नकली पेंट मामले में किला पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मचा है। पता चला है कि शहर में नकली पेंट व वॉलपुट्टी बनाने और बेचने का धंधा बरसों पुराना है। नामी दुकानदार बताते हैं कि अधिकांश पेंटर ही उन मालिकों को ठगी का शिकार बनाते हैं। वह नकली पेंट बिकवाने के नाम पर मोटा कमीशन मिलता है। वहीं कंपनी के माल में दुकानदार को सौ रुपये प्रति बाल्टी बचाना मुश्किल हो जाता है।
बुधवार को किला पुलिस ने अख्तर नाम के धंधेबाज को पकड़कर नकली पेंट और वॉलपुट्टी बनाने की फैक्टरी पकड़ी थी। सीबीगंज के महेशपुरा में गोदाम किराये पर लेकर आरोपी ने जारा पेंट नाम से फर्म चला रखी थी। हालांकि मौके पर जारा पेंट का नामोनिशान तक नहीं मिला जबकि नेरोलेक, एशियन पेंट, बिरला व्हाइट वॉलपुट्टी व जेके वॉलपुट्टी के नाम से नकली पेंट व पुट्टी का जखीरा बरामद हुआ। पुलिस ने अख्तर से लंबी पूछताछ की। इस धंधे से जुड़े दूसरे नाम भी प्रकाश में आए हैं जहां पुलिस दिवाली बाद दबिश देकर कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन

अमर उजाला से बातचीत में अख्तर ने बताया कि वह अकेले ही यह धंधा नहीं कर रहा। मिलावट के दूसरे धंधों की तरह नकली पेंट बनाने का काम किला, सीबीगंज, श्यामगंज और लाल फाटक में कई जगह होता है। उसका काम नंबर एक का था पर ज्यादा मुनाफे के चक्कर में वह डिमांड पर नामी कंपनियों के उत्पाद बनाने लगा। कहा कि जेल से छूटकर दोबारा ऐसा काम नहीं करेगा। अख्तर ने स्वीकार किया कि कई पेंटरों व पेंट की ठेकेदारी का काम करने वालों से उसके संबंध हैं। उनके कहने पर वह बड़े ऑर्डर तैयार करता था। इसमें उन्हें भी मोटा कमीशन देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यवसायी बोले- असली काम के ग्राहक सीमित

सिविल लाइन में खंडेलवाल फर्म से जुड़े रितेश खंडेलवाल ने बताया कि कंपनी का असली पेंट बेचने में बीस लीटर की बाल्टी पर पचास से सौ रुपये तक बचत हो पाती है तो वह पेंटरों को कमीशन कहां से दे सकते हैं। जबकि नकली पेंट के मामले में पेंटर एक बाल्टी पर दुकानदार से पांच सौ रुपये तक कमीशन आराम से पा जाते हैं। वहीं ग्राहकों से पेंट की खाली बाल्टी वह लाकर दे देते हैं और उसके भी सौ से डेढ़ सौ रुपये तक पा लेते हैं। जल्दी ही पेंट खराब हो जाता है तो उन्हें जल्दी काम भी मिल जाता है। मकान मालिक इसमें कंपनी को कोसकर या सीलन आदि को दोष देकर बैठ जाता है पर पेंटर की हरकत का उसे पता ही नहीं होता। खंडेलवाल कहते हैं कि ग्राहक को अच्छी तरह से जानकारी जुटा लेनी चाहिए और प्रतिष्ठित फर्म से ही पेंट आदि खरीदना चाहिए।

कंपनी वालों ने कर लिया किनारा

पुलिस के कई बार बुलाने के बाद भी केवल जेके व बिरला वॉलपुट्टी वाले ही मौके पर पहुंचे। इन्होंने भी यह कहकर रिपोर्ट लिखाने से इंकार कर दिया कि उनकी कंपनी का कोई उत्पाद स्थानीय स्तर पर न तो बनाया और न ही पैक किया जाता है। इसलिए यह माल नकली ही होगा। पुलिस ही इस मामले की सत्यता की जांच करे। तब किला इंस्पेक्टर ने दरोगा धर्मेंद्र सिंह की ओर से अख्तर के खिलाफ रिपोर्ट लिखवा दी। गुरुवार को उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed