फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   How the captain charged the police in charge

कप्तान ने थाना प्रभारियों को कसा

Mon, 12 Jun 2017 01:02 AM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
How the captain charged the police in charge
police - फोटो : police
एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के साथ कोई रियायत नहीं होनी चाहिए। उन्हें ठोककर बंद करो। ऐसे कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई होने पर अपने आप सभी का दिमाग ठिकाने हो जाएगा। ईद के त्यौहार आ रहा है। कहीं कोई हरकत न करने पाए। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दें। छोटे-छोटे विवादों को गंभीरता से लेकर पहले सीओ स्तर पर दोनों पक्षों के मसले हल करने की कोशिश करें। इसके बाद मसला न सुलझे तो हमें बताएं। जनता के साथ अच्छा तालमेल बनाएं ताकि लोगों के सूचनाएं अधिक से अधिक मिलें।  
विज्ञापन

पुलिस लाइंस सभागार में अपराध गोष्ठी में उन्होंने थाना प्रभारियों से कहा कि काम करो। डकैती और लूट की पुरानी घटनाओं का अनावरण कराओ। विवेचनाओं के निस्तारण में तेजी लाओ। वांछित और पुरस्कार घोषित अपराधियों का पता लगाकर गिरफ्तारी कराओ। सक्रिय अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लूट और डकैती की घटनाओं में शामिल रहने वाले अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करके हिस्ट्रीशीट खोलें। डेरों में रहने वाले घुमंतुओं का सत्यापन कराया जाए। यूपी 100 के पुलिस कर्मियों के साथ सीओ और थाना प्रभारी बैठकर ब्रीफिंग करें। एसएसपी ने कहा कि सबसे अहम त्यौहार हैं। ईद का त्यौहार आ रहा है। इससे पहले जुमा अलविदा पर भी विशेष सतर्कता रखी जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। बैठक में एसपी सिटी रोहित सिंह सचवाण, एसपी देहात ख्याती गर्ग, सीओ को थाना प्रभारी मौजूद रहे।      
विज्ञापन

लूट का खुलासा करने वाली टीम सम्मानित
बरेली। रविवार को पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने फतेहगंज पूर्वी में सर्राफ से हुई आठ किलो सोने की लूट का खुलासा करने वाली टीम में शामिल क्राइम ब्रांच के प्रभारी कमरुल हसन खां, सिरौली थाना प्रभारी गजेंद्र त्यागी, एसटीएफ  प्रभारी अजय पाल यादव, कोतवाली इंस्पेक्टर गीतेश कपिल, इज्जतनगर इंस्पेक्टर नरेश त्यागी, सर्विलांस प्रभारी जावेद खां के अलावा मोहित, नितिन, सतीश कुमार, अंकुल कुमार, गिरीजेश पोशवाल, रवि प्रताप, हरेंद्र सिंह, के रामेंद्र, मोबीन और आरक्षी चालक जितेंद्र राणा, बृजेश कुमार को सराहनीय कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र और बुकें देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed