{"_id":"65eb737cfae20f3ef9010ee6","slug":"how-much-bill-is-reduced-due-to-solar-rooftop-assessment-is-being-done-bareilly-news-c-4-bly1005-359383-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सोलर रूफटॉप से कितना कम हुआ बिल, हो रहा आकलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सोलर रूफटॉप से कितना कम हुआ बिल, हो रहा आकलन
Sat, 09 Mar 2024 01:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
बरेली। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सरकारी भवनों पर सोलर रूफटॉप और सोलर ट्री लगने के बाद बिजली का बिल कितना कम हुआ है, इसका आकलन कराया जा रहा है। अब तक की रिपोर्ट के अनुसार कई कार्यालयों का बिल आधे से भी कम हुआ है। जल्द रिपोर्ट सार्वजनिक होगी।
बरेली स्मार्ट सिटी कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक मुख्यमंत्री के निर्देश पर अयोध्या की तर्ज पर बरेली का भी विकास हो रहा है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर की स्ट्रीट लाइटों, पार्किंग व पर्यटन स्थलों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, मुख्य मार्ग व मॉडल शौचालयों समेत 17 विभाग में सौर ऊर्जा उपकरण लगे हैं। नगर निगम, कलक्ट्रेट, कमिश्नरी, तीन सौ बेड अस्पताल में सोलर ट्री लग चुके हैं।
प्रोजेक्ट के तहत 150 से 600 किलोवॉट तक के पैनल लगे हैं, जिन्हें विद्युत निगम के सबस्टेशनों से जोड़ा गया है, ताकि वहां से बिजली ग्रिड को पहुंचाई जा सके। योजना के तहत ग्रिड से बिजली वापस शहर की स्ट्रीट लाइटों को दी जाती है। स्मार्ट सिटी कंपनी की सीईओ निधि गुप्ता वत्स के मुताबिक 17 सरकारी भवनों पर लगे सोलर पैनल से बिजली की खपत कम हुई है। बिल कितना कम हुआ, इसकी रिपोर्ट तैयार हो रही है।