फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   house caught fire due to cylinder leakage in Bareilly

Bareilly News: सिलिंडर लीक होने से घर में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, भागकर बचाई जान

Fri, 21 Apr 2023 05:28 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 21 Apr 2023 05:28 PM IST
सार

मढ़ीनाथ क्षेत्र के अशोकनगर में शुक्रवार दोपहर एक घर में सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। जिससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। महिला और उसके बच्चों ने भागकर जान बचाई। मोहल्ले के लोगों ने आग बुझाई। 

विज्ञापन
house caught fire due to cylinder leakage in Bareilly
आग में काफी घरेलू सामान जला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के मढ़ीनाथ क्षेत्र के अशोकनगर में शुक्रवार दोपहर एक घर में बड़ा हादसा होने से बच गया। अशोकनगर निवासी रवि के घर उनकी पत्नी धीरवती खाना बना रही थी, तभी सिलिंडर लीक हो गया और घर में आग लग गई। धीरवती और उनके दो बच्चों ने भागकर जान बचाई। फायर ब्रिगेड के आने से पहले पड़ोसियों ने किसी तरह सिलिंडर को बाहर निकाला और आग पर काबू पा लिया। रवि कचहरी में वकील के पास मुंशी के तौर पर काम करते हैं। इस हादसे से इलाके में दहशत फैल गई थी। 

विज्ञापन

16 अप्रैल को जोगियान गली में हुआ था दर्दनाक हादसा 

शहर में 16 अप्रैल को कोतवाली के पीछे आजमनगर के जोगियान गली निवासी शादाब के घर में गैस सिलिंडर लीक होने से बरामदे में आग लग गई। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब शादाब की पत्नी समरीन बरामदे में खाना बना रही थीं। सात साल का बेटा शेखू और 12 साल की बेटी अरीना कमरे में सो रहे थे। आग लगने से कमरे में भाई-बहन घिर गए थे। इस हादसे में मासूम भाई बहन की जलकर मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed