फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hours of uproar in the police station regarding commission embezzlement and recovery

Bareilly News: कमीशनखोरी और वसूली को लेकर थाने में घंटों हंगामा

Thu, 04 Jan 2024 02:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 04 Jan 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Hours of uproar in the police station regarding commission embezzlement and recovery
आंवला। ठैले वालों से जुर्माना वसूली पालिका की टीम-संवाद
आंवला। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने के बदले अवैध वसूली और कमीशनखोरी के आरोपों के बीच बुधवार सुबह नगर पालिका अध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ता व सभासद आपस में उलझ गए। थाने में काफी देर तक हंगामा हुआ। बाद में दोनों पक्षों की ओर तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष सैयद आबिद अली ने कस्बे में लाउडस्पीकर से एलान कराया कि आवास योजना का लाभ पाने के लिए कोई भी पात्र किसी के बहकावे में न आए और न ही किसी को घूस दें। इस दौरान अवैध वसूली करने वाले दो लोगों के नाम भी सार्वजनिक किए गए। इनमें से एक नाम भाजपा सभासद के करीबी का था। इससे खफा दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता, सभासद व हिंदूवादी संगठन कार्यकर्ता थाने पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने पालिकाध्यक्ष पर कमीशन खोरी, अवैध वसूली व सरकारी जमीन पर करीबियों के कब्जा कराने का आरोप लगाया। पूर्व सभासद रामवीर प्रजापति ने भी ऐसे आरोप लगाए। दोनों के बीच नोकझोंक हुई। पालिकाध्यक्ष ने भी उनके करीबी का नाम लेते हुए अपात्रों को पात्र बनाकर योजना का लाभ दिलवाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी हंगामे के बाद दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी। इस दौरान पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना, सभासद रामबहादुर प्रजापति, संजय अग्रवाल, मोहम्मद अहमद, बिल्लू सिंह, पूर्व प्रधान पप्पू यादव, अवनीश तिवारी, मशकूर खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed