एकतरफा प्यार में दी जान: बरेली में होटल कारोबारी के बेटे ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव
एकतरफा प्यार में युवक ने आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। कमरे से परिजनों को एक सुसाइड नोट भी मिला है।
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस मालगोदाम रोड निवासी चार्ल्स हैवट्स होटल कारोबारी हैं। उनकी पत्नी रजनी ने बताया कि उनका बेटा अर्श (20) मंगलवार को कुछ गुमसुम था। देर रात खाना खाने के बाद वह कमरे में सोने चला गया। बुधवार सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर वह उसे देखने गईं।
ये भी पढ़ें- शादी में बवाल: दुल्हन को मंडप से उठा ले गए चचेरे भाई, देखता रह गया दूल्हा, बराती रह गए हैरान
कमरे में अर्श का शव फंदे से लटक रहा था। परिजन अर्श की खुदकुशी की वजह समझ नहीं पा रहे थे।बाद में सुसाइड नोट मिला तो पता चला कि एकतरफा प्यार में नाकाम होने पर उसने आत्मघाती कदम उठाया है। यह सुसाइड नोट अर्श के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने पुलिस को सौंपा।
ऐसे में पंचनामा में सुसाइड नोट का जिक्र नहीं है। इसे विवेचना में शामिल किया जाएगा। इंस्पेक्टर कोतवाली हिमांशु निगम ने बताया कि मामला एकतरफा प्यार में खुदकुशी का है। जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने का इंतजार है।