फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hot winds suddenly pushed the restless

अचानक चली गरम हवाओं ने किया बेचैन

Wed, 02 Dec 2015 01:16 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 02 Dec 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
Hot winds suddenly pushed the restless
बरेली। मौसम का मिजाज बदलने की मंगलवार को हुई अप्रत्याशित घटना हर किसी को हैरत में डाल गई। दोपहर को आसमान में बादल छाने लगे और शाम होते-होते शुरू हुई बूंदाबांदी को तो लोग सामान्य तौर पर लेते रहे लेकिन पौने छह बजे शाम के बाद अचानक गरम हवाएं चलने लगीं। तापमान और गर्मी बढ़ने से बहुत सारे लोगों को बेचैनी महसूस हुई। यह स्थिति करीब 20-25 मिनट तक लगातार बनी रही। कोई समझ नहीं पाया कि अचानक यह क्या हो रहा। चढ़ती ठंड में अचानक तेज गर्मी कैसे आ गई। मौसम विज्ञानियों ने इस घटना को असाधारण करार दिया है।
विज्ञापन

व्हाट्सअप पर भी लोग मौसम के बदले मिजाज को लेकर एक-दूसरे को आगाह करते दिखाई दिए। इस घटना के दौरान तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। मौसम विभग ने 28.68 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया। पंतनगर स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि यह घटना उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र से सटे इलाके में ही हुई। बरेली और मुरादाबाद मंडल के जनपदों में अधिक तापमान के बीच वायुमंडल दबाव बन जाने से अचानक उमस बढ़ जाने से ऐसा हुआ। उनका कहना है कि गर्मी के मौसम में इस तरह का वायुमंडल दबाव बनने की घटनाएं तो होती हैं लेकिन ठंड के मौसम में ऐसा होना अप्रत्याशित है। जानकारों ने बताया कि मौसम में अचानक तापमान बढ़ने से पक्षी भी बेचैन हो गए। तापमान इतना ज्यादा था कि कई पक्षी घोंसले छोड़कर आसमान में मंडराने लगे।
विज्ञापन


यह घटना मौसम के क्षेत्रीय असंतुलन की है। तेज हवा के साथ ऊष्मा निकलने से ऐसा हुआ। वैसे भी, इन दिनों मैदानी क्षेत्र में तापमान अधिक चल रहा है लेकिन अब स्थिति सामान्य रहेगी। हालांकि इससे संकेत हैं कि इस बार रिकार्ड तोड़ ठंड पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. एचएस कुशवाहा, मौसम विज्ञानी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed