फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fire broke out in a private hospital due to short circuit in Bareilly

Bareilly News: शॉर्ट सर्किट से निजी अस्पताल में लगी आग, मची भगदड़; बेसमेंट में चल रही थी ओपीडी

Thu, 01 Aug 2024 06:55 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 01 Aug 2024 06:55 AM IST
सार

बरेली के धर्मकांटा रोड स्थित अजय प्रतिमा अस्पताल में बुधवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब बिजली मीटर में तेज धमाके साथ शॉर्ट सर्किट हुआ। जिससे लपटें निकलने लगीं। इससे अस्पताल में भगदड़ का माहौल हो गया। 

विज्ञापन
Fire broke out in a private hospital due to short circuit in Bareilly
मरीज को अस्पताल से बाहर निकालते तीमारदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के धर्मकांटा रोड स्थित अजय प्रतिमा अस्पताल में बुधवार सुबह शॉर्ट सर्किट से लपटें उठने लगीं। इससे वहां भगदड़ मच गई। इलाज के लिए पहुंचे मरीज और तीमारदार लपटें देखकर अस्पताल के बाहर भागे। स्टाफ ने अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पा लिया तो सभी ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


तीमारदारों के मुताबिक सुबह आठ बजे अस्पताल के बेसमेंट और सीढि़यों की तरफ जाने वाली गैलरी के एक तरफ लगे बिजली मीटर में तेज धमाके साथ शॉर्ट सर्किट हुआ। चिंगारियों के साथ बिजली के तारों में आग लग गई। अस्पताल में धुआं भरने लगा। जो लोग मरीजों का इलाज कराने पहुंचे थे, वे अस्पताल के बाहर निकल गए। कुछ तीमारदार जनरल वार्ड में भर्ती मरीजों को लेकर बाहर भागे। 
विज्ञापन


इसी दौरान एक स्टाफ ने अग्निशमन यंत्र से आग को बुझा दिया। इसके बाद इलेक्ट्रीशियन बुलाकर शॉर्ट सर्किट को ठीक कराया गया। अस्पताल संचालक डॉ. अजय के मुताबिक सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। मरीज घबराकर बाहर निकल गए थे। अग्निशमन विभाग को सूचना देते, उससे पूर्व ही आग पर काबू पा लिया गया। कोई गंभीर घटना नहीं हुई। सभी मरीज सुरक्षित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेसमेंट में चल रही ओपीडी, मेडिकल स्टोर
अजय प्रतिमा अस्पताल के बेसमेंट में ओपीडी और मेडिकल स्टोर संचालित है। पास ही, रेडियोलॉजी कक्ष है। गनीमत रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। अन्यथा बेसमेंट में दवा और इलाज के लिए पहुंचे मरीजों के साथ स्टाफ की जान के जोखिम में पड़ने की आशंका थी। फायर सेफ्टी ऑफिसर संजीव कुमार के मुताबिक अस्पताल में आग लगने सूचना मिली थी, जो कुछ देर में बुझ गई। अस्पताल की फायर एनओसी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed