{"_id":"5d9907d38ebc3e016f0b2f1b","slug":"hospital-bareilly-news-bly3789630196","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 बिस्तर का ईएसआई अस्पताल अब शहर में भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 बिस्तर का ईएसआई अस्पताल अब शहर में भी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। केंद्रीय कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआई) का शहर में एक और अस्पताल खुलेगा, इससे कर्मचारियों और श्रमिकों को स्वास्थ्य सेवाएं मिलना और ज्यादा आसान हो जाएंगी। इस अस्पताल में आम नागरिकों को भी इलाज की सुविधाएं दिलाई जाएंगी। इसके लिए बीडीए से रामगंगानगर में जमीन लेने की कोशिश हो रही है। यह जानकारी एक कार्यक्रम में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार ने दी।
शनिवार दोपहर श्यामगंज में श्रम विभाग ने दुकान और वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम, पेंशन आदि योजनाओं की जानकारी देने, नए पंजीकरण और नवीकरण के लिए व्यापारियों में जागरूकता लाने के लिए एक कैंप लगाया था। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने इस मौके पर कहा कि पिछले माह रांची से छोटे कारोबारियों को पेंशन योजना का लाभ दिलाने के लिए घोषणा हो चुकी है। इसके तहत 1.5 करोड़ रुपये तक टर्नओवर और आयकर रिटर्न नहीं भरने वाले व्यापारी इस योजना में शामिल कर लिए गए हैं। संगठित और असंगठित श्रमिकों का पंजीकरण तेजी से कराया जा रहा है। नए प्रतिष्ठान और श्रमिकों की तादाद बढ़ती जा रही है, इसलिए केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय शहर में सौ विस्तरों का एक ईएसआई अस्पताल खोलेगा। बीडीए से रामगंगानगर में भूमि मांगी जा रही है। विभागीय अफसर इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। बता दें कि सीबीगंज में ईएसआई सौ बिस्तर का अस्पताल पहले से संचालित कर रहा है। इसके बाद शहर में भी एक अस्पताल हो जाएगा।
जागरूकता कैंप में उपायुक्त अनुपमा गौतम ने कहा कि सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं और छोटे कारोबारियों के हितों के लिए कार्य कर रही है। कैंप में करीब 300 नए व्यापारियों ने पंजीकरण कराया। उन्हें प्रमाण पत्र सौंपे गए। उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि संगठन सरकार द्वारा संचालित योजनाएं व्यापारियों तक पहुंचा रहा है। दुर्गेश खटवानी, राजेश जसोरिया, विनय खटवानी, अवधेश अग्रवाल डब्बू, जुगल सुखानी, मनमोहन सब्बरवाल आदि ने छोटे व्यापारियों पेंशन लाभ दिलाने के लिए टर्नओवर सीमा बढ़ाने पर जोर दिया। महीप सिंह, केके सिंह, अजीत कनौजिया, प्रियंका वर्मा, अंकित शर्मा आदि श्रम अफसर मौजूद रहे।