{"_id":"576edeed4f1c1bc525b4a520","slug":"hope-to-work-in-nursing-homes","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग होम में काम करती हैं आशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंग होम में काम करती हैं आशा
अमर उजाला ब्यूराो
Updated Sun, 26 Jun 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निरीक्षण में एक आशा की पोल खुल गई। 24 जून को डॉ. विजय यादव ने प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज और फतेहगंज पश्चिमी का निरीक्षण किया था। इस दौरान फतेहगंज में एक आशा के नर्सिंग होम में काम करने की जानकारी मिली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज में चिकित्सा अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर उनकी संविदा समाप्त करने को कहा गया है।
फतेहगंज पश्चिमी में दोपहर 12 बजे पहुंचे सीएमओ ने सफाई व्यवस्था पर स्टॉफ को फटकार लगाई। जेएसवाई के लंबित भुगतान को तुरंत जारी करने को कहा। आशा मुन्नी देवी राजश्री नर्सिंग होम में काम करने की सूचना मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई को कहा गया है। मीरगंज में एक बजे चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्येंद्र सिंह अनुपस्थित मिले। सीएमओ को पता चला कि यह नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहते हैं। इनकी संविदा समाप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। यहां सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं थी।