{"_id":"60ff09cc8ebc3e582b0095d5","slug":"honorkilling-in-badaun-father-shoots-minor-daughter-bareilly-news-bly4544266154","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं में आनरकिलिंग, पिता ने नाबालिग बेटी को गोली से उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं में आनरकिलिंग, पिता ने नाबालिग बेटी को गोली से उड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बिल्सी थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार तड़के ऑनरकिलिंग की वारदात हो गई। पिता ने अपनी 17 साल की बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पत्नी ने पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
किशोरी के संबंध गांव के ही सजातीय युवक से थे। वह अपने प्रेमी के साथ गांव छोड़ने की तैयारी में थी। इस बात की जानकारी पर पिता ने उसे गोली मार दी। ग्रामीणों के मुताबिक किशोरी का गांव के युवक से प्रेमप्रसंग चल रहा था। वह उससे निकाह करना चाहती थी लेकिन पिता इसके विरोध में थे। इससे किशोरी सोमवार तड़के करीब चार बजे घर से निकलने की तैयारी कर रही थी। इसी बीच परिवारवालों को इसकी जानकारी हो गई। इस पर जल्द उठे पिता ने बेटी को रोकने की कोशिश की लेकिन वह प्रेमी के साथ जाने की बात पर अड़ गई। काफी देर तक दोनों में बहस हुई। जब किशोरी नहीं मानी तो पिता ने तमंचा निकाल लिया। उसने बेटी की कनपटी पर तमंचा रखकर गोली मार दी। इससे किशोरी की मौत हो गई।
किशोरी की मां के मुताबिक गोली की आवाज सुनकर मोहल्ले के तमाम लोग भी आ गए। उनकी सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी पिता फिरासत को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। बाद में किशोरी की मां ने पति फिरासत के खिलाफ हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया है। एसएसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि प्रेम संबंध की वजह से हत्या का मामला बताया जा रहा है। आरोपी पिता से पूछताछ कर रही है।