फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Honor Killing accused family members absconding in Budaun

ऑनर किलिंग: बदायूं में नाबालिग बेटी की हत्या के आरोपी परिजन फरार, गर्भवती होने पर की थी वारदात

Sat, 17 Jun 2023 01:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 17 Jun 2023 01:16 PM IST
सार

कादरचौक क्षेत्र में एक किशोरी की मौत के बाद उसका शव चोरी छिपे दफना दिया गया था। गांव में चर्चा है कि किशोरी गर्भवती थी। इसके चलते परिजनों ने उसकी हत्या की है। घटना के बाद परिजन फरार हो गए हैं। शुक्रवार को मामला सुर्खियों में आया तो पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Honor Killing accused family members absconding in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र में गर्भवती होने पर किशोरी की हत्या करने के आरोपी परिजन फरार हो गए हैं। मामला सुर्खियों में आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस शुक्रवार को जब गांव पहुंची तो किशोरी के परिजन घर पर नहीं मिले। पुलिस ने पड़ोसियों के बयान दर्ज किए। स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) ने भी गांव पहुंचकर घटना के राज तलाशे।

विज्ञापन


पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि घरवालों ने उन्हें किशोरी की मौत का कारण पेट में दर्द होना बताया था। किशोरी का गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों का मिलना-जुलना था। इसी बीच किशोरी गर्भवती हो गई। उसके पेट में दर्द हुआ तो परिजन डॉक्टर के यहां ले गए। जहां उसके गर्भवती होने की बात पता चली। इससे बौखलाकर परिजनों ने किशोरी की हत्या कर दी और शव दफना दिया।

विज्ञापन

घर पर मिली युवती बोली- दिल्ली गए परिजन 

शुक्रवार को यह मामला उजागर हुआ तो पुलिस ने गांव में किशोरी के घर पहुंची, लेकिन परिजन गायब थे। घर में सिर्फ एक युवती पुलिस को मिली। वह घटना के बारे में कुछ नहीं बता सकी। उसने परिजनों के बारे में बताया कि वे दिल्ली में काम करते हैं, इसलिए वहीं गए हैं। परिजनों का मोबाइल फोन नंबर मांगा तो युवती ने याद न होने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने गांव के लोगों से पूछताछ की तो वे भी खुलकर कुछ नहीं बता पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बदायूं में ऑनर किलिंग: नाबालिग बेटी गर्भवती हुई तो घरवालों ने की खौफनाक वारदात, हत्या कर दफनाया शव

 

कुछ ग्रामीणों ने ही पुलिस को बताया कि उनको किशोरी के परिजनों ने बताया था कि उसके पेट में दर्द हुआ था, इससे उसकी मौत हो गई। रात में ही शव दफना दिया गया था। इसके बाद एलआईयू ने भी गांव पहुंचकर पड़ताल की। इस संबंध में एसओ वेदपाल सिंह ने बताया कि किशोरी के परिजनों को थाने बुलाया जाएगा। उनके आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। फिलहाल सभी बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है। गांववाले बीमारी से मौत की बात बता रहे हैं।

दातागंज के मामले को दबा रही पुलिस

दातागंज कोतवाली क्षेत्र में प्रेम विवाह के शक में छात्रा की हत्या कर उसका शव जलाकर गंगा में बहाने के मामले को पुलिस नकार रही है। पुलिस अंदरखाने मामले की जांच तो कर रही है, लेकिन इस प्रकरण में कोई भी पुलिस अधिकारी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। घटना उजागर होने के दूसरे दिन पुलिस ने मृतका के परिजनों को पुलिस चौकी बुलाकर पूछताछ की तो उन्होंने जहर खाकर आत्महत्या की बात कही थी। 

ये भी पढ़ें- भांजे ने की मामी की हत्या: ऐसा क्या देखा कि खौल उठा खून ? पेट में कई बार घोंपा चाकू, बेरहमी से ली जान
 

सवाल उठता है कि परिजन अगर आत्महत्या बता रहे हैं तो उन्होंने पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी, शव का पोस्टमार्टम क्यों नहीं कराया। गुपचुप तरीके से शव को जलाकर क्यों बहा दिया गया। इन सवालों के जवाब पूछने पर भी पुलिस मामले को घुमाती रही। इस संबंध में सीओ दातागंज कर्मवीर सिंह का कहना है कि घटना के बारे में पुलिस को कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं, कोई तहरीर देगा तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed