फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Honey trap gang targets college girls for blackmailing in Bareilly

Honey Trap: इस गैंग के निशाने पर हैं कॉलेज की लड़कियां, उद्यमी को ब्लैकमेल करने के मामले में कई खुलासे

Tue, 27 Feb 2024 01:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 27 Feb 2024 01:15 PM IST
सार

बरेली में हनी ट्रैप गैंग को लेकर कई बड़े खुलासे हुए हैं। यह गैंग पीड़ित उद्यमी को चार साल से ब्लैकमेल कर रहा था। उनसे करीब 15 लाख रुपये ऐंठ चुका था। शनिवार को फिर युवती से कॉल करवाकर उद्यमी को बुलाया, लेकिन इस बार उन्होंने हिम्मत जुटाई और थाने पहुंच गए। जिस युवती ने कॉल किया था, वह स्नातक की छात्रा निकली है।  

विज्ञापन
Honey trap gang targets college girls for blackmailing in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में हनी ट्रैप गैंग के सदस्य उद्यमी का अश्लील वीडियो बनाकर उसे चार साल से ब्लैकमेल कर रहे थे। उद्यमी ने बताया कि चार साल में गिरोह उनसे करीब 15 लाख रुपये ऐंठ चुका है। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी नावेद ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी है। कहा कि उसे बरेली में नहीं रहने देगा। शनिवार को गैंग ने जिस युवती से कॉल करवाकर उद्यमी को बुलवाया था, वह कॉलेज की छात्रा है। 

विज्ञापन


उद्यमी के मुताबिक कथित पत्रकार धौराटांडा निवासी नावेद, लीचीबाग का चांद अल्वी व सीबीगंज के गुलाम साबिर आजाद ने कई लड़कियों को भी अपने जाल में फंसा रखा है। ये लोग इन्हीं लड़कियों को आगे कर लोगों को फंसाते हैं, उसके बाद ब्लैकमेल करते हैं। चार साल से ब्लैकमेलिंग से आजिज उद्यमी ने इस बार हिम्मत दिखाई तो पुलिस वालों की भी मिलीभगत सामने आ गई।
विज्ञापन


इधर, मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की कुंडली निकाली तो मालूम हुआ कि नावेद बहेड़ी थाने के दुष्कर्म के मामले में डेढ़ साल तक जेल में रह चुका है। आजाद भी ब्लैकमेलिंग के मामले में एक-डेढ़ माह जेल में रहकर आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गैंग के निशाने पर हैं कॉलेज की लड़कियां 
जिस लड़की के जरिये उद्यमी को ब्लैकमेल करने की कोशिश की गई, वह स्नातक की छात्रा है। वह पुराना रोडवेज इलाके की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि नावेद व गुलाम साबिर आजाद के संपर्क में कई लड़कियां हैं। इनमें अधिकतर छात्राएं हैं। इस बात की भी आशंका है कि कहीं यह गैंग लड़कियों को ब्लैकमेल तो नहीं कर रहा है। 

संबंधित खबर- Honey Trap: बरेली में हिस्ट्रीशीटर के साथ मिलकर हनीट्रैप गैंग चला रहे थे दरोगा-सिपाही, एसएसपी ने किया निलंबित

दरोगा-सिपाही को बचाने में जुटा महकमा 
किला चौकी इंचार्ज सौरभ कुमार व सिपाही कोलेंद्र कुमार के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले में दोनों की संलिप्तता बिल्कुल साफ है। रुपये वसूलने के लिए दरोगा व सिपाही ने उद्यमी को उसकी फैक्टरी भेज दिया। बाद में खुद भी वहां चले गए। इंस्पेक्टर तक को सूचना नहीं दी। इसके बाद भी पुलिस अधिकारियों ने मुकदमा दर्ज कर महज निलंबन की कार्रवाई की। गिरफ्तारी के सवाल पर अधिकारी खामोश हैं।

महिला चला रही गिरोह, आईजी से शिकायत
फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में एक महिला हनी ट्रैप गैंग चला रही है। ढाबा संचालक व मेडिकल स्टोर स्वामी उसके निशाने पर हैं। सोमवार को आईजी ऑफिस पहुंचकर मेडिकल स्टोर संचालक की पत्नी ने बताया कि इस गैंग ने उसके पति से सात लाख रुपये ऐंठने की कोशिश की। बतौर साक्ष्य उसने ऑडियो व वीडियो भी दिखाए। 

मीरगंज क्षेत्र की महिला ने बताया कि महिला ने पति को हनी ट्रैप में फंसा लिया। इसके बाद सात लाख रुपये वसूलने की कोशिश की। रुपये न देने पर मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। यह गैंग थानों में कई झूठी शिकायतें भी कर चुका है। एक मामले में तो कोर्ट ने आरोपों को झूठा पाते हुए खारिज कर दिया था। उन्होंने गैंग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed