{"_id":"65cc41c741a45e7c780036db","slug":"honey-trap-gang-cheated-a-bareilly-resident-of-rs-2-10-lakh-2024-02-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Honey Trap: आधी रात लड़की ने वीडियो कॉल कर उतार दिए कपड़े, जाल में फंसा किसान, गंवा बैठा मोटी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Honey Trap: आधी रात लड़की ने वीडियो कॉल कर उतार दिए कपड़े, जाल में फंसा किसान, गंवा बैठा मोटी रकम
Wed, 14 Feb 2024 12:49 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 14 Feb 2024 12:49 PM IST
सार
हनी ट्रैप गिरोह ने बरेली के रहने वाले शख्स को शिकार बनाया। आरोपियों ने पीड़ित से 2.10 लाख रुपये की ठगी कर ली। दरअसल, उनके फोन पर आधी रात किसी लड़की ने वीडियो कॉल की और कपड़े उतार दिए। इसके बाद आरोपियों ने उनसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ठगी की।
विज्ञापन
व्हाट्सएप पर आई कॉल ने बनाया कंगाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जनकपुर निवासी शख्स के साथ हनी ट्रैप गिरोह ने 2.10 लाख रुपये की ठगी कर ली। उसे ब्लैकमेल कर रकम वसूली गई। पीड़ित ने एसएसपी से पूरे मामले की शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
जनकपुरी निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह किसान हैं। 29 दिसंबर 2023 की रात दस बजे उनके व्हाट्सएप पर नए नंबर से कॉल आई। कॉल रिसीव करते ही सामने दिख रही लड़की अपने कपड़े उतारने लगी। इसके बाद वह फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगी।
व्यक्ति ने घबराकर कॉल कट कर दी। अगले दिन दूसरे अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को साइबर टीम से विक्रम सिंह राठौर बताया। कहा कि व्हाट्सएप पर तुम्हारा वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
दो घंटे के अंदर गिरफ्तार करने की धमकी दी। कहा कि यदि बचना चाहते हो तो यूट्यूब ऑफिस से संपर्क कर अपनी वीडियो, फोटो डिलीट करा दो।

Trending Videos
कई बार रकम ट्रांसफर कराई
एक नंबर देते हुए उसने कॉल काट दी। किसान ने उसी नंबर पर कॉल की तो उमेश राय नाम के शख्स ने अपने खाते में 21,500 रुपये ट्रांसफर करा लिए। अगले दिन कॉल कर आरोपियों ने फोटो, वीडियो डिलीट करने के बदले 43 हजार रुपये दीपक पाल नाम के व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कराए।

30 दिसंबर को फिर से कॉल कर 1.45 लाख रुपये मांगे, उन्होंने चेक से यह भुगतान कर दिया। फिर 31 दिसंबर को 80 हजार रुपये और मांगे तो वह तनाव में आ गए। किसान ने थाने में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। फिर एसएसपी से शिकायत की। इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।