फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   partner left the Land Mafia Alliance Group partners

Bareilly News: भूमाफिया एलायंस ग्रुप के साथी हनी भाटिया का हिस्सेदारों ने छोड़ा साथ

Mon, 22 May 2023 05:11 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 22 May 2023 05:11 PM IST
विज्ञापन
partner left the Land Mafia Alliance Group partners
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बरेली में कभी सत्ता तक धमक रखने वाले एलायंस ग्रुप का पत्ता साफ होने के कगार पर है। अब करीबी भी साथ छोड़ने लगे हैं। भूमाफिया ग्रुप से पैरोकारी के नाम पर करोड़ों वसूलने वाले शख्स ने मुखौटा कंपनी से पदाधिकारियों को बदलकर खुद को पाकसाफ दिखाने की कोशिश की है। हालांकि मामला पुलिस की नजर में आने से उसकी गिरफ्तारी भी तय मानी जा रही है।

विज्ञापन


भूमाफिया गिरोह घोषित हो चुके एलायंस ग्रुप की कई मुखौटा कंपनियां आज भी अस्तित्व में हैं। उन्हें नाम और पहचान बदलकर चलाया जा रहा है। ऐसी ही एक कंपनी को भूमाफिया गैंग का सदस्य हनी भाटिया संचालित कर रहा था। पहले इस फर्म का दफ्तर रमनदीप सिंह के रेजिडेंसी गार्डन स्थित ऑफिस के पते पर था।
विज्ञापन


एलायंस ग्रुप के दुर्दिन शुरू होने के साथ ही दो सितंबर 2022 को इस कंपनी के दूसरे निदेशक ने हनी भाटिया को कंपनी से हटाकर हरियाणा के सोनीपत निवासी बिल्डर को उसकी जगह निदेशक बना दिया। इसके साथ ही सिटी हार्ट कॉलोनी स्थित अपने घर का पता कंपनी के दफ्तर के रूप में डाल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुखौटा कंपनी को बदस्तूर संचालित किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन जब तीसरे चरण के लिए संपत्ति जब्त करने जा रहा है तो यह मामला भी संज्ञान में लाया गया है, जल्द ही मुखौटा कंपनी चला रहे शख्स व उसके पार्टनर पर कार्रवाई के आसार हैं।

पैरोकारी के नाम पर करोड़ों समेटे

सिटी हार्ट कॉलोनी में रहकर फर्म चला रहे शख्स को एलायंस ग्रुप के भूमाफिया बिल्डर्स ने अर्श से फर्श पर पहुंचाने का काम किया है। वह एक मामूली शख्स था, जिसने एलायंस ग्रुप के साथ काम करके भरोसा जीत लिया। इसके बाद वह ग्रुप और अधिकारियों के बीच की कड़ी बन गया। 

जब भूमाफिया ग्रुप के बुरे दिन शुरू हुए तो उसने उनसे पैरोकारी के बदले फिर करोड़ों रुपये समेट लिए। फिर खुद को घिरता देखकर अलग रहकर काम करने लगा है। कानून के शिकंजे में फंसे दूसरे बिल्डरों को भी वही शख्स पैरोकारी कर बचाने का झांसा दे रहा है।

प्रभारी एसएसपी राहुल भाटी ने बताया कि एलायंस ग्रुप की कुछ मुखौटा कंपनियां सामने आ चुकी हैं और कुछ लगातार कार्रवाई में पता लग रही हैं। किसी भी मुखौटा कंपनी में पदाधिकारी या पता बदलने से बचाव संभव नहीं होगा। भूमाफिया ग्रुप से जुड़ाव वाली सभी संपत्ति जब्त होगी, दोषी उन्हीं धाराओं में जेल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed